फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand Lok Sabha Election 2019 Results Live harish rawat blames pm modi for defeat

मिशन 2019: पांच सीटों पर हार देख पूर्व सीएम ने साधा निशाना, कहा 'मोदी है तो ईवीएम टैंपरिंग संभव'

Fri, 24 May 2019 09:07 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 24 May 2019 09:07 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand Lok Sabha Election 2019 Results Live harish rawat blames pm modi for defeat
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

नैनीताल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ा है। शुरुआती रुझानों से ही आगे चल रहे भाजपा प्रत्याशी के जीत का आंकड़ा निरंतर बढ़ता देख दोपहर करीब सवा घंटे मतगणना स्थल पर रहे हरीश रावत मायूस दिखे। उन्होंने मीडिया के समक्ष ईवीएम पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि देश में मोदी है तो ईवीएम टैंपरिंग भी संभव है।

विज्ञापन


गुरुवार को सुबह आठ बजे बगवाड़ा मंडी स्थित मतगणना स्थल पर जिले की सभी नौ विधानसभाओं के वोटों की गिनती शुरू हुई। मतगणना की शुरुआत होने के बाद करीब 9: 45 बजे कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी पहुंच गए। उन्होंने करीब 11 बजे तक मतगणना स्थल पर ही रुझान जाने और फिर भाजपा की निरंतर बढ़त को देखते हुए वहां से चले आए। मंडी गेट पर रावत ने पत्रकारों से बातचीत की तो हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ दिया। 

विज्ञापन

भाजपा को ही एकतरफा वोट

रावत ने कहा कि कांग्रेस के कुछ परंपरागत वोट वाली जगहों पर भी भाजपा को ही एकतरफा वोट पड़ा है। इससे कई गंभीर संदेह पैदा हो गए हैं। जब हमने देश में मोबाइल की शुरुआत की थी, तब मोबाइल फोन मोटे हुआ करते थे और अब मोबाइल स्लीम होने के साथ ही घड़ी में भी आ रहा है। जब टेक्नोलॉजी में बदलाव संभव है तो ईवीएम भी तो एक टेक्नोलॉजी आधारित मशीन है। उसमें बदलाव क्यों नहीं हो सकता।

कहा कि पूरे देश में भाजपा की बढ़त से लगता है कि राजनीतिक दलों की ओर से जो डर और संदेह प्रकट किया जा रहा था, वह सही साबित होगा। यह मतगणना के निर्णर्यों पर दिखाई भी दे रहा है। ईवीएम टेक्नोलॉजी को टैंपर किया जा सकता है। हम किसी पर निशाना नहीं साध रहे, वास्तविकता को कह रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed