फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand Lok Sabha Election 2019 Results haridwar seat ramesh pokhariyal nishank profile

मिशन 2019: हरिद्वार सीट पर रिकॉर्ड मतों से लगातार दूसरी बार जीते निशंक, नेता के साथ हैं कवि भी

Fri, 24 May 2019 09:07 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 24 May 2019 09:07 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand Lok Sabha Election 2019 Results haridwar seat ramesh pokhariyal nishank profile
रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक की जीत एक बार फिर मोदी लहर के सहारे आई है। मतदान के समय से ही निशंक की जीत तय तो मानी जा रही थी, लेकिन जीत का अंतर दो लाख से अधिक पहुंच जाएगा, यह किसी को अनुमान नहीं था। चुनाव परिणाम से साफ है कि जनता ने स्थानीय मुद्दों को तवज्जो नहीं दी।  

विज्ञापन

 

निशंक ने कांग्रेस प्रत्याशी अंबरीष कुमार को 258729 वोटों के अंतर से हराया। निशंक को 665674 और अंबरीष कुमार को 406945 वोट मिले हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2014 में पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक जब पहली बार सांसद का चुनाव लड़े थे, जब उनके मुकाबले तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत की पत्नी रेणुका रावत थी और राज्य में कांग्रेस की सरकार थी। इसके बावजूद मोदी लहर का जबरदस्त असर था और निशंक करीब डेढ़ लाख वोटों से जीते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

2019 का चुनाव निशंक के लिए 2014 से भी ज्यादा बेहतर साबित हुआ

इस बार के चुनाव में पांच साल के कार्यकाल की समीक्षा के आधार पर लोगों ने जब भाजपा प्रत्याशी निशंक का आंकलन शुरू किया तो कई स्थानीय मुद्दे सिर उठाकर खड़े हो गए। अधूरा पड़ा हाईवे, बेरोजगारी, टूटी सड़कें, गंगा प्रदूषण, किसानों की समस्याएं आदि को लेकर यह माना जा रहा था कि ये सारे मुद्दे कहीं न कहीं भाजपा प्रत्याशी के लिए नकारात्मक माहौल बनाएंगे। ऐसे में कांग्रेस और बसपा से ज्यादा कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन 2019 का चुनाव निशंक के लिए 2014 से भी ज्यादा बेहतर साबित हुआ।

इस बार उनकी जीत का अंतर कम होने के बजाय और ज्यादा बढ़ गया। बहरहाल जो परिणाम सामने आए हैं उनसे यह स्पष्ट है कि इस बार के चुनाव में भी कोई स्थानीय मुद्दा चुनाव को प्रभावित नहीं कर पाया। हर तरफ मोदी लहर का असर साफ दिखाई दिया।

विपक्षी दल भी मोदी के अंडर करंट को नहीं भांप पाए। सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश जमदग्नि का दावा है कि पार्टी को हर क्षेत्र और हर वर्ग में व्यापक समर्थन मिला है। उन्होंने मतदाताओं के प्रति आभार जताया और कहा कि विकास के रूप में लोगों के इस प्यार को लौटाया जाएगा।

प्रोफाइल: 

डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद (हरिद्वार, उत्तराखंड) एक कवि भी हैं।
पिता- स्व. परमानंद पोखरियाल 
मां- स्व. विशंभरी देवी
जन्म- 15 जुलाई 1959
जन्म स्थान- पिनानी, पौड़ी गढ़वाल 
पत्नी- कुसुमकांता 
शिक्षा- एमए, पीएचडी(ऑनर्स), डी. लिट(ऑनर्स), हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी श्रीनगर।  
साल 1991 से साल 2012 तक पांच बार यूपी और उत्तराखंड की विधानसभा पहुंचे। 
साल 1991 में पहली बार उत्तर प्रदेश में कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए। जिसके बाद लगातार तीन बार विधायक बने।
साल 1997 में उत्तर प्रदेश सरकार में कल्याण सिंह मंत्रिमंडल में पर्वतीय विकास विभाग के मंत्री बने। 
साल 1999 में रामप्रकाश गुप्त की सरकार में संस्कृति पूर्त व धर्मस्व मंत्री रहे।
2000 में उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद प्रदेश के पहले वित्त, राजस्व, कर, पेयजल सहित 12 विभागों के मंत्री बने।
वर्ष 2007 में उत्तराखंड सरकार में चिकित्सा स्वास्थ्य, भाषा तथा विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री बने।
वर्ष 2012 में डोईवाला (देहरादून) क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए। 
वर्ष 2014 में डोईवाला से इस्तीफा देकर हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed