फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lok Sabha Election 2019 Result saints demand ram mandir nirman from pm modi

पीएम मोदी की जीत पर संत समाज में उल्लास, कहा-अब मंदिर निर्माण की अड़चन दूर करें पीएम

Fri, 24 May 2019 09:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 24 May 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Lok Sabha Election 2019 Result saints demand ram mandir nirman from pm modi
स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी - फोटो : अमर उजाला अमर उजाला

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दोबारा भाजपा के चुनाव जीतने पर संतों ने भी खुशी जताई है। संतों ने उम्मीद जताई कि विकास कार्यों को गति मिलेगी और अधूरे काम पूरे होंगे। संतों ने पीएम नरेंद्र मोदी से राम मंदिर निर्माण में आ रही अड़चनों को दूर करने की मांग की। 

विज्ञापन


लोकसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद संतों ने भूपतवाला स्थित हरिहर धाम में बैठक की। बैठक में श्री दक्षिण काली पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति की और अग्रसर है। अब नए सिरे से प्रचंड बहुमत मिलने से मोदी सरकार और ज्यादा मुस्तैदी से काम करेगी और देश के विकास को नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विश्व गुरु बनाने की तरफ ले जा रहे हैं। जनता ने उनके कामकाज पर मुहर लगाई है। स्वामी हरिचेतनानंद, महंत जगदीशदास और महंत कमलदास ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ही देश के लिए एकमात्र विकल्प हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब राम मंदिर निर्माण में आ रही अड़चनों को दूर करें। महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि, बाबा हठयोगी और महंत रोहित गिरी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड संतों की तपस्थली है।

राज्य में पांचों सीटों पर भाजपा की जीत होना संतों के आशीर्वाद का ही परिणाम है। बैठक में महंत रविंद्र पुरी, स्वामी ऋषि रामकृष्ण, स्वामी जगदीशानंद, स्वामी चिदविलासानंद, महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी, महंत मोहन सिंह, महंत प्रेमसिंह, स्वामी जगदीशदास, महंत श्याम प्रकाश, श्रीमहंत विनोद गिरी, स्वामी आलोक गिरी, स्वामी ललितानंद गिरी, स्वामी आशुतोष पुरी, स्वामी अमित पुरी, महंत विनोद महाराज, स्वामी शिवानंद भारती आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed