फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand lockdown: No Corona Positive Patient found continue third day

Uttarakhand: राहत का तीसरा दिन, नहीं मिला कोई कोरोना संक्रमित, 481 सैंपल रिपोर्ट आई निगेटिव

Thu, 07 May 2020 08:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 07 May 2020 08:13 PM IST
सार

  • बृहस्पतिवार को 481 सैंपल नेगेटिव, 257 की रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन
Uttarakhand lockdown: No Corona Positive Patient found continue third day
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कोरोना संक्रमित मामलों को लेकर उत्तराखंड के लिए लगातार तीसरा दिन भी राहत भरा रहा। बृहस्पतिवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमित कोई मामला नहीं मिला है। जांच रिपोर्ट में 481 सैंपल निगेटिव मिले हैं। जबकि 257 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है।

विज्ञापन


वहीं, प्रदेश में संक्रमण के दोगुना होने की दर 71 दिन हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून, हल्द्वानी, श्रीनगर, एम्स ऋषिकेश और निजी पैथोलॉजी लैब से 481 सैंपलों की रिपोर्ट मिली है। किसी भी सैंपल में कोरोना संक्रमण नहीं मिला है। पूरे प्रदेश से 258 सैंपल लांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन



अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि तीसरे दिन भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं मिला है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दोगुना होने की दर 71 दिन हो गई है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में आठ हजार से अधिक लोग होम क्वारंटीन हैं। जबकि तीन हजार लोग फैसिलिटी क्वारंटीन में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में परीक्षण की रफ्तार धीमी

वहीं, संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश में रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट शुरू नहीं हो पाया है और आरसी-पीआरसी टेस्टिंग भी धीमी है। चीन से आयात की गई रैपिड किट केंद्र की ओर से वापस मंगवाने से प्रदेश में रैपिड एंटीबॉडी जांच के लिए किट नहीं हैं।

प्रदेश में 85 प्रतिशत  पुरुष कोरोना संक्रमित
उत्तराखंड में अबतक मिले कोरोना संक्रमित मरीजों में 85 प्रतिशत मरीज पुरुष हैं। जबकि महिलाएं केवल 15 प्रतिशत हैं। सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने रणनीति बनाकर प्रदेश में कोरोना संक्रमण को काफी हद तक नियंत्रण में रखा है। प्रदेश में कोरोना मामले दोगुने होने की दर में लगातार सुधार हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed