Lockdown: 28 दिन बाद कंटेनमेंट जोन से बाहर हुई देहरादून की भगत सिंह कॉलोनी, आदेश जारी
- मुख्य चिकित्साधिकारी की रिपोर्ट के बाद जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले सामने आने के बाद पाबंद की गई भगत सिंह कॉलोनी को कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी की रिपोर्ट के बाद इसका आदेश जारी किया।
पिछले महीने भगत सिंह कॉलोनी में कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। जिसके बाद इसे पाबंद कर दिया गया था। 28 दिन तक रोजाना यहां के लोगों का सामुदायिक निरीक्षण किया गया, लेकिन कोरोना वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया। जिसके बाद जिलाधिकारी ने भगत सिंह कॉलोनी क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन से बाहर करने का निर्णय लिया।
डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व में पाबंद की गई कॉलोनियों में अगले कुछ दिनों में मामला सामने नहीं आता है तो 28 दिन की समयसीमा पूरी होने पर उन्हें कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया जाएगा।
आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जा रही थी
कोरोना संक्रमण के मामले आने के बाद इन कॉलोनियों को पाबंद कर दिया गया था। जिसके बाद यहां आने-जाने वालों रोक लगा दी गई थी। जिला प्रशासन की ओर से यहां आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जा रही थी।
तीन मई से अब तक ये कॉलोनियां हुई कंटेनमेंट जोन से बाहर
देहरादून- लक्खीबाग मुस्लिम बस्ती, कारगी ग्रांट की मुस्लिम बस्ती, भगत सिंह कॉलोनी
डोईवाला - झबरावाला, केशवपुरी बस्ती
जल्द ये क्षेत्र भी होंगे कंटेनमेंट जोन से बाहर
देहरादून - आजाद कॉलोनी, चमन विहार लेन-11
ऋषिकेश - 20 बीघा कॉलोनी, शिवा एन्क्लेव, आवास विकास कॉलोनी