फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Kartik Swami temple will Include in Devasthanam board

उत्तराखंड: देवस्थानम बोर्ड के अधीन आएगा कार्तिक स्वामी मंदिर, इन मंदिरों का भी होगा जीर्णोद्धार

Tue, 27 Oct 2020 09:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 27 Oct 2020 09:38 PM IST
सार

  • तुंगनाथ, ऊखीमठ व विंदेश्वर मंदिर का होगा जीर्णोद्धार
  • संशोधन के बाद देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड का प्रतीक चिन्ह पर अंतिम निर्णय
  • बोर्ड की ओर से तैयार विनिमय एवं नियमों से संबंधित ड्राफ्ट रूल को मंजूरी

विज्ञापन
Uttarakhand: Kartik Swami temple will Include in Devasthanam board
kartik swami mandir - फोटो : social media

विस्तार

उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के अधीन प्रसिद्ध कार्तिक स्वामी मंदिर भी लाया जाएगा। वहीं, बोर्ड के माध्यम से तुंगनाथ, ऊखीमठ, थैलीसैंण स्थित विंदेश्वर मंदिर का जीर्णोद्धार किया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई देवस्थानम बोर्ड की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। 

विज्ञापन


मंगलवार को सीएम आवास में हुई बैठक में बोर्ड की ओर से तैयार किए विभिन्न ड्राफ्ट रूल को मंजूरी दी गई। इसे शासन को उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें पुजारियों, न्यासी, तीर्थ पुरोहितों, पंडा समाज व हक हकूक धारियों के अधिकारों के संरक्षण की नियमावली भी शामिल है। बैठक में बोर्ड के प्रतीक चिन्ह (लोगो) पर कुछ संशोधन के बाद अंतिम निर्णय लेने पर सहमति बनी है। 
विज्ञापन


बैठक में श्री बदरीनाथ धाम में मंदिर व आसपास के स्थलों के विस्तारीकरण एवं सौंदर्यीकरण का निर्णय लिया गया। भविष्य में यात्रियों को दर्शन, यातायात व ठहरने की समुचित व्यवस्था को देवस्थानम बोर्ड को सौंपने पर विचार किया गया। बोर्ड की ओर से शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। बोर्ड अपने स्तर पर इसके लिए तकनीकी व विशेषज्ञों की व्यवस्था भी करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मंदिरों का होगा जीर्णोद्धार
तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर व सभा मंडप का जीर्णोद्धार के लिए  यूएसए के दानी पंकज कुमार ने धनराशि देने की इच्छा जताई है। केदारनाथ स्थित ईशानेश्वर मंदिर के नव निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। इस मंदिर के निर्माण के लिए मुंबई के दानी मनोज सोलंकी ने इच्छा व्यक्त की है।  केदारनाथ मंदिर के पूरब द्वार की मरम्मत पर भी सहमति बनी। जिसके लिए धनराशि दानी हरियाणा के यतिन घई ने दान की सहमति दी है। केदारनाथ में रावल पुजारी  के कक्षों की मरम्मत, ऊखीमठ मंदिर के जीर्णोद्वार, बहुमूल्य पांडुलिपियों को डिजिटाइजेेशन करने की अनुमति दीगई। 

यात्रा मार्गों व मंदिर परिसर में लगेंगे साइनेज होर्डिंग

सीएम ने कहा कि यात्रा मार्गो सहित मंदिर परिसरों में देवस्थानम बोर्ड के साइनेज होर्डिंग लगाएंगे। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ, केदारनाथ मंदिरों के पुजारियों, पंडों, पुरोहितों, वाद्य यंत्र वादको आदि का विवरण तैयार किया जाएगा। जिससे जरूरत पड़ने पर इन लोगों को भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। ये लोग हमारी संस्कृति के संवाहक हैं। 

चारधाम में अब तक 1.72 यात्रियों ने किए दर्शन
उत्तराखंड देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  रविनाथ रमन ने बताया कि 25 अक्टूबर तक चारधाम में 1.72 लाख यात्रियों ने दर्शन किए हैं। जबकि बोर्ड की ओर से दो लाख यात्रियों का पंजीकरण ई-पास जारी किए गए। बदरीनाथ मंदिर को 7.55 करोड़ व  केदारनाथ मंदिर को 75 लाख की आय हुई है। 

बैठक में ये रहे मौजूद
बोर्ड की बैठक में पर्यटन मंत्री एवं बोर्ड के उपाध्यक्ष सतपाल महाराज, विधायक महेंद्र भट्ट, गोपाल रावत, सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर, सचिव वित्त सौजन्या, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह, देवस्थानम बोर्ड के अनिल ध्यानी, प्रमोद नोटियाल, डॉ. हरीश गौड मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed