उत्तराखंड: जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने घोषित किए चार प्रत्याशियों के नाम
- देहरादून, टिहरी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में घोषित हुए प्रत्याशी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में जिला पंचायत चुनाव के नतीजे आने के साथ ही भाजपा का प्रांतीय नेतृत्व सक्रिय हो गया है। चार जनपदों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पार्टी ने प्रत्याशी भी मैदान में उतार दिए हैं।
मंगलवार को चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा की पंचायत चुनाव संचालन समिति की बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला पंचायतों के चुनाव नतीजों को लेकर गहन मंथन किया गया।
समिति ने चार जनपदों में जिला पंचायत अध्यक्ष के उम्मीदवार के नामों की घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी के मुताबिक, देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मधु चौहान को उम्मीदवार बनाया गया। टिहरी गढ़वाल से सोना सजवाण, नैनीताल से बेला टोलिया और ऊधमसिंह नगर से रेनू गंगवार को प्रत्याशी घोषित किया गया।
कम से कम वक्त में होंगे जिपं अध्यक्षों के चुनाव
राज्य निर्वाचन आयोग जिला पंचायत अध्यक्षों और क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के चुनाव तेजी से निपटाने की तैयारियों में जुट गया है। नवंबर के पहले सप्ताह में चुनाव होने की संभावना है और सप्ताह भर के अंदर ही परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।
पंचायत चुनाव के अगले चरण में अब राज्य निर्वाचन आयोग को जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, क्षेत्र पंचायत प्रमुख, ज्येष्ठ और कनिष्ठ उप प्रमुखों आदि के चुनाव कराने हैं। यह चुनाव चुने गए सदस्यों के वोट के आधार पर होते हैं। इस चुनाव में सदस्यों की खरीद फरोख्त, सदस्यों को विदेशों की सैर कराने, धमकाने आदि के मामले सामने आते रहे हैं। इसी शिकायत को लेकर देहरादून निवासी विपुल जैन ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।
उनका कहना था कि इन चुनावों की लंबी अवधि होती है और इस वजह से लोगाें को सदस्यों को अपने पाले में करने के लिए समय मिल जाता है। इस पर हाईकोर्ट ने समय अवधि कम करने का आदेश दिया था। इसी को देखते हुए आयोग ने नामांकन और परिणाम के बीच का फासला कम से कम रखना तय किया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम इतनी कम अवधि का रखा जाएगा कि नामांकन के बाद सदस्यों को अधिक समय नहीं मिल पाएगा।