फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Jan Samvad-2025 program CM Dhami inauguration of newly constructed BJP office Dehradun Uttarakhand

Roorkee: सीएम ने किया भाजपा के जिला कार्यालय का लोकार्पण, बोले-देवभूमि में किसी तरह का जिहाद नहीं स्वीकार्य

Sat, 18 Oct 2025 01:36 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की/मंगलौर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की/मंगलौर। Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 18 Oct 2025 01:36 PM IST
सार

भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय के लोकार्पण पर सीएम ने कहा कि देवभूमि में किसी तरह का जिहाद स्वीकार्य नहीं। अलग-अलग रंगों की चादर डालकर जमीनों पर कब्जा नहीं होगा।

 

विज्ञापन
Uttarakhand Jan Samvad-2025 program CM Dhami inauguration of newly constructed BJP office Dehradun Uttarakhand
रुड़की में सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अब कोई लाल, नीली, पीली चादर डालकर सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं कर सकेगा। देवभूमि में धर्मांतरण, लव जिहाद, लैंड जिहाद और थूक जिहाद किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। वे शुक्रवार को दिल्ली रोड पर नवनिर्मित भाजपा जिला कार्यालय के भवन का लोकार्पण करने पहुंचे थे।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में मदरसा बोर्ड को समाप्त करने का निर्णय ले लिया गया है। ऐसा कोई मदरसा नहीं रहेगा जिसमें उत्तराखंड बोर्ड के पाठ्यक्रम संचालित नहीं होंगे। मंच से सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि जीएसटी संशोधन ने व्यापारियों को बहुत बड़ी ऊर्जा दी है। साथ ही उन्होंने स्वदेशी अपनाकर देश को सशक्त बनाने की अपील की। सीएम ने कहा कि बाबा साहेब के सपनों को पूरा करने का काम देवभूमि उत्तराखंड में हुआ है।
विज्ञापन


सैकड़ों एकड़ सरकारी को लैंड जिहाद से मुक्त कराया गया है। 100 से अधिक नकल माफिया को जेल के पीछे पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व पटेल में बड़ा स्थान बनाए हुए हैं और देश आत्मनिर्भर भारत के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर रहा है। समान नागरिकता लागू कर पूर्व में किए गए वादे को पूरा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...Dehradun: दिवाली की खुशियों के बीच तेज रफ्तार से बुझा घर का चिराग, गलत दिशा से आई कार ने किशोर को रौंदा

कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी संबोधित किया। इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी, राज्यसभा सांसद डाॅ. कल्पना सैनी, विधायक प्रदीप बत्रा, दर्जाधारी मंत्री देशराज कर्णवाल, श्यामवीर सैनी, चौ. अजीत सिंह, शोभाराम प्रजापति, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, मयंक गुप्ता आदि मौजूद रहे।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed