फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Diwali 2025 Accident Young man died due to high speed two other accidents young man woman seriously injured

Dehradun: दिवाली की खुशियों के बीच तेज रफ्तार से बुझा घर का चिराग, गलत दिशा से आई कार ने किशोर को रौंदा

Sat, 18 Oct 2025 12:09 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 18 Oct 2025 12:09 PM IST
सार

हरियाणा के करनाल का रहने वाला अंशुल कंबोज कॉलेज से मांडूवाला की तरफ जा रहा था। तभी अचानक एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। वह गंभीर से रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन जान नहीं बची।

विज्ञापन
Diwali 2025 Accident Young man died due to high speed two other accidents young man woman seriously injured
सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो) - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

शहर में तेज रफ्तार के कहर के चलते एक घर का चिराग बुझ गया और दो अन्य हादसों में युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रेमनगर थानाक्षेत्र की मांडूवाला रोड फिर खौफनाक साबित हुआ। वनवे रोड पर गलत दिशा में चल रही एक कार ने बाइक सवार 17 वर्षीय किशोर को रौंद दिया जिसकी बृहस्पतिवार को सुभारती अस्पताल में मौत हो गई।

विज्ञापन


किशोर हरियाणा का रहने वाला था। मांडूवाला के पास एक हॉस्टल में रहता था और प्राइवेट काम कर रहा था। हादसा 14 अक्तूबर को हुआ था। प्रेमनगर थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि शाम करीब 5.30 बजे हरियाणा के करनाल का रहने वाला अंशुल कंबोज डॉल्फिन कॉलेज की ओर से मांडूवाला की तरफ जा रहा था। अचानक मांडूवाला की तरफ से आ रही एक कार ने तेज रफ्तार और लापरवाही से उसकी बाइक को टक्कर मार दी। वह गंभीर से रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन जान नहीं बची। उसके मामा संदीप चौहान के बयान पर मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन


लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज
वहीं, क्लमेंटटाउन में 14 अक्तूबर को टर्नर रोड लेन नंबर-7 पर एक कार ने बाइक सवार सावन थापा को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि घायल के भाई मधुसूदन थापा की तहरीर पर बृहस्पतिवार को अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पटेलनगर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मनप्रीत नामक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। थानाध्यक्ष चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि घटना दो अक्तूबर को देहराखास में काली मंदिर के पास घटी। कार चालक अयान के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें...Haridwar: हाईवे के पास झड़ियों में मिला 25 साल की युवती का जला हुआ शव, मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी

मांडूवाला रोड पर सुरक्षा उपाय की मांग

सुद्धोवाला और मांडूवाला के बीच वनवे रोड पर लगातार हादसे होने से स्थानीय लोगों में डर है। स्थानीय निवासी पंकज भट्ट का कहना है कि इस एक लेन की सड़क पर तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव के चलते पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। करीब नौ माह पहले मांडूवाला रोड पर ही एक बच्चे की मौत हो गई थी। आए दिन गंभीर हादसे हो रहे हैं। रोड पर गहरे गड्ढ़े होने के कारण भी दुर्घटनाएं हो रही हैं। यहां सुरक्षा उपाय किए जाने चाहिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed