{"_id":"6759c2e947c474e6060bbb85","slug":"uttarakhand-ips-officers-transfer-now-sports-on-amit-singh-rajiv-swaroop-becomes-ig-garhwal-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: पांच आईपीएस अफसरों के तबादले, स्वरूप बने आईजी गढ़वाल, मुरुगेशन को कानून व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: पांच आईपीएस अफसरों के तबादले, स्वरूप बने आईजी गढ़वाल, मुरुगेशन को कानून व्यवस्था
Wed, 11 Dec 2024 10:25 PM IST
अलका त्यागी
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 11 Dec 2024 10:25 PM IST
सार
राष्ट्रीय खेलों को देख उनसे सीसीटीएनएस की जिम्मेदारी हटा दी गई है। उधर, पूर्व डीजीपी अभिनव कुमार के जाने के बाद मुख्यालय में कानून व्यवस्था किसी के पास नहीं थी।
विज्ञापन
तबादले।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शासन ने बुधवार रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन ने बुधवार रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। दो साल से भी ज्यादा समय से आईजी गढ़वाल की जिम्मेदारियां देख रहे करण सिंह नगण्याल का तबादला करते हुए अब ये जिम्मेदारी राजीव स्वरूप को दी गई है। एडीजी अमित सिन्हा के पास अब शासन में खेल विभाग और डाइरेक्टर एफएसएल की जिम्मेदारी रहेगी। राष्ट्रीय खेलों को देख उनसे सीसीटीएनएस की जिम्मेदारी हटा दी गई है। उधर, पूर्व डीजीपी अभिनव कुमार के जाने के बाद मुख्यालय में कानून व्यवस्था किसी के पास नहीं थी।
विज्ञापन
Uttarakhand: कैबिनेट का बड़ा फैसला, सभी मेडिकल कॉलेज में पर्ची, बेड और एंबुलेंस का एक समान शुल्क
विज्ञापन
अब ये दायित्व एक बार फिर से एडीजी वी मुरुगेशन संभालेंगे। मुरुगेशन के पास सीबीसीआईडी और निदेशक विजिलेंस का चार्ज भी बना रहेगा। बता दें कि कानून व्यवस्था का चार्ज पिछले दिनों मुख्यमंत्री के मुख्यालय निरीक्षण के बाद पूर्व डीजीपी अभिनव कुमार के पास चला गया था। इनके अलावा एडीजी एपी अंशुमन को सीसीटीएनएस और दूरसंचार का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। अंशुमन के पास प्रशासन व इंटेलिजेंस सिक्योरिटी व पीएसी की जिम्मेदारी बनी रहेगी। आईजी करण सिंह नगण्याल को अब आईजी इंटेलिजेंस व सिक्योरिटी का चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन