फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Investors Summit 2023 CM Dhami reached Delhi to give invitation will meet many ministers including

Uttarakhand Investors Summit: पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, वैश्विक निवेशक सम्मेलन का दिया निमंत्रण

Sun, 03 Dec 2023 03:12 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 03 Dec 2023 03:12 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में भेंट की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी का सिल्क्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों की निकासी के दौरान दिये गये मार्गनिर्देशन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
Uttarakhand Investors Summit 2023 CM Dhami reached Delhi to give invitation will meet many ministers including
पीएम मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : एएनआई

विस्तार

विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को देहरादून में आठ व नौ दिसंबर को आयोजित हो रहे वैश्विक निवेशक सम्मेलन के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया।

इस अवसर पर उन्होंने सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने में दिए गए मार्गदर्शन और सहयोग के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। सीएम ने कहा, सभी आवश्यक संसाधन एवं मानवीय सहायता देने, विकट परिस्थिति का निरंतर अनुश्रवण करने और श्रमिकों व उनके परिजनों का मनोबल बढ़ाने से ही हम इस गंभीर संकट से मजदूर भाइयों को सुरक्षित वापस लाने में सफल रहे।

विज्ञापन


सौंग बांध, हवाई अड्डा के लिए मांगे 5460 करोड़
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से सौंग बांध परियोजना के लिए 2,460 करोड़ और जौलीग्रांट स्थित देहरादून हवाई अड्डा उच्चीकरण परियोजना के लिए 3000 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने का अनुरोध किया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के अन्य प्रमुख मसलों पर भी प्रधानमंत्री से चर्चा की। उन्होंने जमरानी बांध परियोजना के लिए 1730.21 की वित्तीय स्वीकृति के लिए आभार जताया। उन्होंने नैनी-सैनी हवाई अड्डे से फिक्स्ड विंग वायुयान के संचालन, पंतनगर हवाई अड्डे के विस्तार के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को शीघ्रता से कार्रवाई कराने का अनुरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Uttarakhand Investors Summit 2023 CM Dhami reached Delhi to give invitation will meet many ministers including
पीएम मोदी से मिले सीएम धामी - फोटो : amar ujala
हरिद्वार के लिए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्था मांगा
उन्होंने ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर, हरिद्वार में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने और न्यूजीलैंड के सहयोग से चल रहे कीवी फिजिबिलिटी स्टडी में उत्तराखंड को शामिल करने एवं कुमाऊं क्षेत्र में राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र की स्थापना का भी अनुरोध किया।

Uttarakhand Investors Summit 2023 CM Dhami reached Delhi to give invitation will meet many ministers including
पीएम मोदी से मिले सीएम धामी - फोटो : amar ujala

तीन राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का किया अनुरोध
मुख्यमंत्री ने मानसखंड मंदिर माला परियोजना के विकास और पिथौरागढ़ तक सुगम यात्रा 508 किमी सड़क के लिए 20 डीपीआर की मंजूरी के साथ 1000 करोड रुपये स्वीकृति का अनुरोध किया। साथ ही राज्य मार्गों काठगोदाम-भीमताल ध्यानचुली- खेतीखान-लोहाघाट-पंचेश्वर मोटर मार्ग, मोहान-भतरोंजखान-भिकियासैंण-देघाट-बुंगीधर नागचुलाखाल-मेहलचौरी मोटर मार्ग, खैरना-रानीखेत-भतरोंजखान मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग की।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  बदरीनाथ हाईवे पर होगा राज्य का पहला सिग्नेचर ब्रिज, रात में रोशनी से होगा सराबोर, जानिए खासियत

टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना की वित्तीय मंजूरी का अनुरोध
सीएम ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि टनकपुर-बागेश्वर रेल योजना को राष्ट्रीय परियोजना के रूप में पूर्ण वित्त पोषण के लिए 44,140 की वित्तीय स्वीकृति दी जाए। उन्होंने कुमाऊं में पांच किमी की जोलिंगकोंग-बेदांग, 22 किमी की सिपू-टोला और 30 किमी की मिलम लाप्थल सुरंग परियोजनाओं की स्वीकृति का भी अनुरोध किया।

Uttarakhand Investors Summit 2023 CM Dhami reached Delhi to give invitation will meet many ministers including
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala

1352 मेगावाट की पन बिजली परियोजनाओं की मांगी अनुमति
सीएम ने पीएम से अनुरोध किया कि पिथौरागढ़ जिले में धौली गंगा एवं गौरी गंगा पर प्रस्तावित जल विद्युत परियोजनाओं के विकास एवं निर्माण की अनुमति दी जाए। उन्होंने अलकनंदा, भगीरथी व उसकी सहायक नदियों में 771 मेगावाट की 11 परियोजनाओं के साथ विशेषज्ञ समिति की सिफारिश वाली सभी परियोजनाओं के विकास और निर्माण की अनुमति देने का अनुरोध किया। ये सभी परियोजनाएं 1352 करोड़ मेगावाट की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed