फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand first signature bridge will be on Badrinath Highway read All Update in hindi

Uttarakhand: बदरीनाथ हाईवे पर होगा राज्य का पहला सिग्नेचर ब्रिज, रात में रोशनी से होगा सराबोर, जानिए खासियत

Sun, 03 Dec 2023 01:23 PM IST
रेनू सकलानी विनय बहुगुणा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
विनय बहुगुणा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 03 Dec 2023 01:23 PM IST
सार

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा गदेरे पर घुमावदार मोटर पुल का निर्माण हाे रहा है। इसकी सुरक्षा के लिए दोनों तरफ के साथ ऊपरी की तरफ से सुरक्षा केबल रहेगी। इस सिग्नेचर पुल की बनावट ही इसका प्रमुख आकर्षण होगी।
 

विज्ञापन
Uttarakhand first signature bridge will be on Badrinath Highway read All Update in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा में उत्तराखंड राज्य का पहला घुमावदार पुल बनाया जा रहा है। ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत 64 करोड़ की लागत से 110 मीटर लंबे पुल का निर्माण जोरों पर है। मई 2024 तक पुल से वाहनों के संचालन का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन


ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा गदेरे पर घुमावदार मोटर पुल का निर्माण हाे रहा है। इसकी सुरक्षा के लिए दोनों तरफ के साथ ऊपरी की तरफ से सुरक्षा केबल रहेगी।
विज्ञापन


इस सिग्नेचर पुल की बनावट ही इसका प्रमुख आकर्षण होगी। बताया जा रहा है कि रात के समय पुल को रोशनी से सराबोर किया जाएगा। 110 मीटर स्पान के इस पुल का निर्माण बीते 11 माह से चल रहा है जिसके दोनों पिलर का कार्य अंतिम चरण में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी 2023 से शुरू किया गया कार्य
स्वीकृति से ही विवादों में रहा पुल यह सिग्नेचर पुल शुरू से ही विवादों में रहा है। पुल का रुद्रप्रयाग नगर की तरफ वाले पिलर का कार्य तो शुरू हो गया था लेकिन श्रीनगर की तरफ वाले को
लेकर भूमि विवाद हुआ। यहां दो-दो बार पिलर के डिजायन को बदलना पड़ा। इसके बाद कार्य शुरू किया गया लेकिन शटरिंग ढहने से 20 जुलाई 2022 को दो मजदूरों की मौत हो गई थी। दिसंबर 2022 में पुन: मिट्टी की जांच कर डिजायन को बदला गया और जनवरी 2023 से कार्य शुरू किया गया।

ये भी पढ़ें...प्रथम गांव के लोग आहत:  भोटिया कुत्ता शब्द पर एतराज...सीएम को पत्र लिख बताई पीड़ा, बोले- अपमान होता है महसूस

बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा में सिग्नेचर पुल का कार्य तेजी से किया जा रहा है। मई 2024 तक पुल जोड़ने का कार्य पूरा होते ही इससे वाहनों का संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा। - तनुज कांबुज, अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड लोनिवि, श्रीनगर गढ़वाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed