{"_id":"b74d2360b5080a35994d9adcf8d47929","slug":"uttarakhand-information-commissioner-threatened-to-kill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूचना आयुक्त को जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूचना आयुक्त को जान से मारने की धमकी
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 29 Sep 2014 10:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के सूचना आयुक्त अनिल शर्मा को एक बार फिर किसी ने जान से मारने की धमकी दी है। उनके निजी सचिव की ओर से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
नेहरू कॉलोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज
सूचना आयुक्त के निजी सचिव सौरभ कुमार ने रविवार को नेहरू कॉलोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर बताया कि आयुक्त के मोबाइल पर आई एक कॉल में किसी व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी। कॉल करने वाले ने आयुक्त अनिल शर्मा को नौकरी छोड़ने के लिए कहा।
विज्ञापन
बता दें कि सूचना आयुक्त को दो साल पूर्व भी आरटीआई संबंधित एक मामले की सुनवाई से हटने के लिए जान से मारने की धमकी दी गई थी। उस वक्त भी मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
नेहरू कॉलोनी एसओ प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बताया कि मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी का पता लगाया जा रहा है।