{"_id":"64758de1d0669995fc0739a6","slug":"uttarakhand-income-tax-team-raids-in-rudrapur-sidcul-pilot-industries-company-2023-05-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: रुद्रपुर सिडकुल की पायलट इंडस्ट्रीज कंपनी में इनकम टैक्स टीम का छापा, कर्मचारियों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: रुद्रपुर सिडकुल की पायलट इंडस्ट्रीज कंपनी में इनकम टैक्स टीम का छापा, कर्मचारियों में मचा हड़कंप
Tue, 30 May 2023 11:23 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 30 May 2023 11:23 AM IST
सार
Income Tax Raids News: टीम सुबह करीब आठ बजे सिडकुल की पायलट इंडस्ट्रीज कंपनी में टीम पहुंची। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स चोरी को लेकर छापा मारा है।
विज्ञापन
कंपनी में इनकम टैक्स के छापे के बाद बाहर खड़े कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में सिडकुल की एक कंपनी में इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा है। दिल्ली और देहरादून की संयुक्त टीम ने यह कार्यवाई की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, टीम सुबह करीब आठ बजे सिडकुल की पायलट इंडस्ट्रीज कंपनी में टीम पहुंची। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स चोरी को लेकर छापा मारा गया है।
एसपी क्राइम चंद्रशेखर आर घोड़के का कहना है की इनकम टैक्स टीम के छापे की सूचना मिली थी। स्थानीय पुलिस की टीम उन्हें उपल्ब्ध कराई गई है। इसके अलावा इस मामले में और कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Uttarkashi: नाबालिग को भगाने के मामले ने पकड़ा तूल, दुकानदारों का विरोध तेज, कई ने छोड़ दिया शहर
विज्ञापन
वहीं, कंपनी का प्रोडक्शन भी बंद कर दिया गया है। जिसके बाद सभी कर्मचारी प्लांट से बाहर आकर खड़े हो गए हैं।