फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Uttarkashi News case of abducting a minor girl High shopkeepers protest and many left city

Uttarkashi: नाबालिग को भगाने के मामले ने पकड़ा तूल, दुकानदारों का विरोध तेज, कई ने छोड़ दिया शहर

Tue, 30 May 2023 08:41 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पुरोला(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, पुरोला(उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 30 May 2023 08:41 AM IST
सार

शुक्रवार को नगर पंचायत क्षेत्र में यूपी के दो युवकों के नाबालिग लड़की को भगाने का मामला तूल पकड़ रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand Uttarkashi News case of abducting a minor girl High shopkeepers protest and many left city
व्यापारियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरकाशी के पुरोला नगर क्षेत्र में बाहरी व्यापारियों के विरोध में स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ प्रदर्शन किया। विरोध के बाद कई दुकानदार शहर छोड़कर चले गए हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


शुक्रवार को नगर पंचायत क्षेत्र में यूपी के दो युवकों के नाबालिग लड़की को भगाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। नगर क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस प्रदर्शन किया। लोगों ने नगर के मोरी बैंड से कोर्ट रोड, कुमोल रोड, सैनिक कालोनी होते हुए मंदिर मार्ग सहित मुख्य बाजार में प्रदर्शन करते हुए तिराहा पर जाम लगाकर एक जनसभा भी आयोजित की। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि तीन दिन पूर्व जिस प्रकार से एक नाबालिग को दूसरे प्रदेश के युवक भगाने की कोशिश कर रहे थे। उसका मुख्य कारण है कि यहां पर बाहरी प्रदेशों से व्यापारियों को शरण दी जा रही है जो कि अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Corbett Tiger Reserve: शिकारियों के चंगुल में फंसी बाघिन हुई बुरी तरह घायल, पेट में धंसा मिला तार का फंदा

स्थानीय व्यापारी अमीचंद शाह ने कहा कि कुछ लोग व्यापार की आड़ में स्मैक, देह व्यापार, चोरी जैसे अनैतिक कार्य कर रहे हैं। वहीं गंभीर चौहान, बलदेव असवाल, वीरेंद्र चौहान आदि लोगों ने स्थानीय मकान मालिकों से निवेदन करते हुए कहा की बाहर से आने वाले लोगों की जांच पड़ताल करने के बाद ही अपने प्रतिष्ठान दें। वहीं उनकी संपूर्ण जिम्मेदारी भी रखें।

प्रदर्शनकारियों ने उपजिलाधिकारी को कुमौला तिराह पर बुलाकर राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित करते हुए प्रशासन से मांग की अनैतिक कार्यों में संलिप्त लोगों का विशेष सत्यापन करवाया जाए। वहीं मोरी में व्यापारियों ने कुछ देर के लिए बाजार में सांकेतिक जाम लगाया।

प्रदर्शनकारियों में एसएस भंडारी सीओ यमुना घाटी, एसएचओ केएस चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सिंह चौहान, अंकित पंवार, दीपक नौडियाल, लोकेश उनियाल, कविंद्र असवाल, त्रिलोक चौहान, प्रकाश कुमार मदन नेगी,सुनील भंडारी, राजपाल पंवार शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed