फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand high court cancelled Petition against sara sushant kedarnath Film

सारा और सुशांत की 'केदारनाथ' फिल्म को बड़ी राहत, कोर्ट ने रिलीज पर रोक लगाने से किया इनकार

Fri, 07 Dec 2018 08:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 07 Dec 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand high court cancelled Petition against sara sushant kedarnath Film
kedarnath
हाईकोर्ट ने विवादों से घिरी फिल्म ‘केदारनाथ’ पर प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश रंगनाथन और न्यायमूर्ति रमेश चंद्र खुल्बे की खंडपीठ ने याची गढ़वाल निवासी स्वामी दर्शन भारती को फिल्म के मामले में जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को प्रत्यावेदन देने को कहा।
विज्ञापन


कोर्ट ने याचिका निस्तारित करते हुए फिल्म के उत्तराखंड में प्रदर्शित होने का निर्णय मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित उच्च अधिकार प्राप्त कमेटी पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन


 

विदेशी रुपयों के दम पर फिल्म का निर्माण

बृहस्पतिवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश ने याची के अधिवक्ता से कहा कि आप फिल्म को ना देखें । आप लोगों ने पहले भी पद्मावत फिल्म पर विवाद छेड़कर उसे सुपर हिट बना दिया था।

खंडपीठ ने मामले में राज्य सरकार की ओर से पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में बनाई गई उच्च अधिकार प्राप्त कमेटी के गठन का हवाला दिया और फिल्म के प्रदर्शन से संबंधित निर्णय कमेटी पर छोड़ा। खंडपीठ ने कहा कि रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी अपने विवेक का इस्तेमाल कर अपने निहित अधिकारों में कानून व्यवस्था के बिगड़ने की स्थिति आने पर इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा सकते हैं।  
 

क्या थी याचिका

केदारनाथ फिल्म के रिलीज होने पर रोक लगाई जाए। फिल्म लव जिहाद को बढ़ावा देती है। फिल्म की पटकथा में केदारनाथ के प्रति हिंदू आस्था और मान्यता पर चोट की गई है। फिल्म को लेकर हिंदू संगठनों और तीर्थ पुरोहितों की आपत्ति को देखते हुए प्रदेश सरकार पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर चुकी है। समिति केदारनाथ फिल्म को लेकर की जा रही आपत्तियों का परीक्षण कर रिपोर्ट देगी।  
      
दर्शन भारती कोर्ट के फैसले से आहत
उच्च न्यायालय से मुझे निराशा हाथ लगी है। केदारनाथ धाम देश और खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इष्ट देव हैं। आज केदारनाथ का अपमान होने जा रहा है। इसलिए फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए। तन मन के साथ फिल्म रिलीज को रोकने के लिए शरीर भी देना पड़े तो मैं तैयार हूं ।
- स्वामी दर्शन भारती, याची, कोर्ट के फैसले के बाद मीडिया से बातचीत
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में एक समिति गठित

केदारनाथ त्रासदी वर्ष 2013 को केंद्र में रखकर एक प्रेमकथा पर बनी फिल्म ‘केदारनाथ’ के उत्तराखंड में रिलीज होने पर पेंच फंस गया है।

प्रदेश में फिल्म के कई दृश्यों पर आपत्ति और विरोध की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में एक समिति गठित की है।

समिति में डीजीपी अनिल रतूड़ी, सचिव गृह नितेश झा और सचिव सूचना दिलीप जावलकर शामिल हैं। यह समिति फिल्म के सात दिसंबर को रिलीज होने से पहले अपनी रिपोर्ट सरकार को देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed