फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Health Department issued guidelines for treatment of dengue patients

Uttarakhand: स्वास्थ्य विभाग ने जारी की डेंगू मरीजों के उपचार की गाइडलाइन, अस्पतालों को इंतजाम करने के निर्देश

Wed, 06 Sep 2023 10:49 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 06 Sep 2023 10:49 PM IST
सार

विशेषज्ञों के सुझाव पर स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू मरीजों के उपचार के लिए दिशानिर्देश जारी किए।

विज्ञापन
Uttarakhand Health Department issued guidelines for treatment of dengue patients
डेंगू के मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डेंगू मरीजों के उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को गाइडलाइन जारी की है। इसके अलावा प्रदेश में संचालित 59 ब्लड बैंकों के साथ समन्वय बनाने के लिए जिला क्षय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशानिर्देश पर बुधवार को सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने सभी जिलों के साथ डेंगू रोकथाम के लिए वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक की। विशेषज्ञों के सुझाव पर स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू मरीजों के उपचार के लिए दिशानिर्देश जारी किए। जिसमें सरकारी व निजी अस्पतालों में डेंगू मरीजों के इलाज के लिए 30 प्रतिशत आइसोलेशन बेड आरक्षित किए जाएं। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों ने सुझाव दिया कि सामान्य लक्षणों वाले 90 प्रतिशत डेंगू मरीज 5 से 6 दिन में ठीक हो जाते हैं। पहले से किसी बीमारी से पीड़ित 10 प्रतिशत मरीजों को भर्ती करना पड़ता है।
विज्ञापन


Uttarakhand: केदारनाथ-वासुकीताल ट्रैक पर बिगड़ी ट्रैकर की तबीयत, हेलीकॉप्टर से किया रेस्क्यू
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव स्वास्थ्य शहरी निकायों में माइक्रो प्लान बनाकर रोस्टर अनुसार फॉगिंग की जाए। प्रत्येक क्षेत्र में सप्ताह में कम से कम एक बार फॉगिंग के साथ स्वच्छता अभियान के निर्देश दिए। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू के हॉट स्पॉट चिन्हित किए जाए। बैठक में डीएम देहरादून सोनिका, अपर सचिव अमनदीप कौर, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. विनीता शाह, चिकित्सा शिक्षा आशुतोष सयाना, सीएमओ डॉ. संजय जैन, राज्य संचरण परिषद के निदेशक डॉ. अजय नगरकर, कार्यक्रम अधिकारी एनएचएम डॉ. पंकज सिंह मौजूद थे।

स्वास्थ्य मंत्री ने जाना डेंगू मरीजों का हाल

देहरादून। डेंगू से बचाव के इंतजामों का हाल जानने के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती डेंगू पीड़ितों का हाल जाना। साथ ही चिकित्सकों को निर्देशित किया कि उपचार में किसी प्रकार की कोई लापरवाही न हो। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से कहा कि पूरी तरह सतर्क रहें और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराएं।

डीएम ने लापरवाही पर कार्रवाई के दिए निर्देश

चिकित्सालयों में निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी सोनिका ने कैंप कार्यालय में डेंगू को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने चिकित्सालयों और लैब की जांच के लिए मजिस्ट्रेट एवं एसीएमओ को नामित करने के निर्देश दिए। लापरवाही पर पेनल्टी एवं निर्धारित मानकों के अनुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि आशाओं के माध्यम से सघन अभियान चलाएं। नगर आयुक्त को सफाई अभियान चलाने तथा कूड़ा उठान की गाड़ियों से जन जागरूकता कार्यक्रम चलाने, लार्वा साइडल का छिड़काव की रिपोर्ट प्रतिदिन कंट्रोल रूम को भेजने के निर्देश जारी किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed