फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand CM: उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में तीरथ सिंह रावत ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

Wed, 10 Mar 2021 04:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 10 Mar 2021 04:14 PM IST
खास बातें

भाजपा की विधानमंडल दल की बैठक बुधवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद के लिए नए चेहरे का नाम तय किया गया। तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे।  तीरथ सिंह रावत गढ़वाल के सांसद हैं। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इनका नाम प्रस्तावित किया है।

विज्ञापन
Uttarakhand New CM Tirath Singh Rawat LIVE News Updates Today : new cm name will be decide today,
उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत - फोटो : एएनआई

लाइव अपडेट

04:02 PM, 10-Mar-2021

तीरथ सिंह रावत ने ली शपथ

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में तीरथ सिंह रावत ने बुधवार शाम चार बजे शपथ ग्रहण कर ली। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजभवन में उन्हें शपथ दिलाई।



 
03:58 PM, 10-Mar-2021

कुछ ही देर में लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत राजभवन पहुंच चुके हैं। कुछ ही देर में वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
 
विज्ञापन
03:20 PM, 10-Mar-2021
तीरथ सिंह रावत मुख्यमंत्री पद की शपथ के लिए राजभवन रवाना हो गए हैं। उन्होंने क्रीम कलर का कुर्ता-पजामा, हाफ वेस्ट कोट और पहाड़ी टोपी पहनी हुई है।
02:04 PM, 10-Mar-2021

पत्नी ने भेंट किया गुलाब का फूल

राज्य के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के घर पहुंचने पर उनकी पत्नी रश्मि त्यागी रावत ने उन्हें गुलाब का फूल भी भेंट किया।
02:02 PM, 10-Mar-2021

रश्मि त्यागी रावत ने तीरथ सिंह रावत की आरती उतारी

 पत्नी डॉ. रश्मि त्यागी रावत ने तीरथ सिंह रावत की आरती उतारी। इस दौरान तीरथ सिंह के घर पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ मौजूद रही। उन्होंने तीरथ सिंह रावत को तिलक भी लगाया।
01:46 PM, 10-Mar-2021

देहरादून से लेकर पौड़ी तक जश्न का माहौल

तीरथ सिंह रावत के राज्य के दसवें मुख्यमंत्री बनने की घोषणा के बाद देहरादून से लेकर पौड़ी तक जश्न का माहौल दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:12 PM, 10-Mar-2021

राज्यपाल बेबीरानी मौर्य से मिले तीरथ सिंह रावत

तीरथ सिंह रावत राज्यपाल बेबीरानी मौर्य से मिले और उन्होंने राज्यपाल को नए मंत्रिमंडल का प्रस्ताव सौंप दिया।
 
12:15 PM, 10-Mar-2021

प्रदेश पार्टी कार्यालय में हुई बैठक

भाजपा की विधानमंडल दल की बैठक बुधवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद के लिए तीरथ सिंह रावत का नाम तय किया गया।


12:01 PM, 10-Mar-2021

मैंने कभी भी यहां पहुंचने की कल्पना नहीं की

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि मुझ पर भरोसा करने के लिए लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी चीफ का धन्यवाद करता हूं। मैं पार्टी का ऐसा कार्यकर्ता हूं जो एक छोटे गांव से आता है। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं यहां पहुंचूंगा। मैं जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करुंगा।
 
11:58 AM, 10-Mar-2021

सरकार बनाने का प्रस्ताव लेकर राजभवन जा रहे हैं तीरथ

फिलहाल नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पार्टी के कई नेताओं के साथ सरकार बनाने का प्रस्ताव लेकर राजभवन जा रहे हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed