हरिद्वार: हाईवे पर गड्ढ़ों को लेकर यूं ही चिंतित नहीं हुईं राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, ये है असली वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने हरिद्वार के हरिहर आश्रम में संतों के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह भैया जी जोशी से मुलाकात की। राज्यपाल ने देहरादून से हरिद्वार तक हाईवे में गड्ढे होने पर चिंता जताई और मुख्यमंत्री से इस बारे में चर्चा करने की बात कही। राज्यपाल आश्रम में डेढ़ घंटे रही। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में सुख-समृद्घि के लिए पूजा-अर्चना भी की।
मंगलवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कनखल स्थित हरिहर आश्रम पहुंचकर जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि से भेंट की। इस दौरान उन्होंने आश्रम में ठहरे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह भैया जी जोशी से मुलाकात की।
उन्होंने यहां स्थापित प्राचीन पारदेश्वर शिवलिंग की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली व प्रगति की कामना की। इस दौरान मीडिया से वार्ता करते हुए राज्यपाल ने कहा कि गंगा माता और भोले बाबा के आशीर्वाद लेने हरिद्वार पहुंची हैं।
गड्ढ़ों पर यूं ही चिंतित नजर नहीं आई राज्यपाल
उन्होंने हाईवे की हालत पर उठे सवाल को लेकर कहा कि वास्तव में हाईवे की हालत बेहद खराब है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि हाईवे की स्थिति से सीएम को अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर भारत माता मंदिर के संत ललितानंद गिरि, सचिव आईडी शास्त्री, स्वामी कैलाशानंद महाराज, महेंद्र, प्रवीण चौधरी, अलका, ट्रस्ट की अध्यक्ष स्वामी नैसृंगिका आदि शामिल हुए।
गड्ढ़ों पर यूं ही चिंतित नजर नहीं आई राज्यपाल
देहरादून से हरिद्वार, रुड़की तक हाईवे में गहरे गड्ढे हो चुके हैं। हाईवे में एक किमी की दूरी भी ऐसी नहीं है जोकि बिना गड्ढे के हो। मंगलवार को राज्यपाल रानी बेबी मौर्य देहरादून से कार के माध्यम से हरिद्वार पहुंची थी।
उन्हें हरिद्वार में नौ बजे पहुंचना था, लेकिन टूटी-फूटी सड़क के चलते आधे घंटे देरी से पहुंचीं। उन्होंने मीडिया के सवाल पर स्पष्ट जवाब देते हुए कहा कि वास्तव में हाईवे की हालत खराब है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि हाईवे की मरम्मत की जरूरत है।