फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand government will give fund to advocate.

वकीलों को बीमा के बजाय आर्थिक मदद देगी उत्तराखंड सरकार

Wed, 03 Aug 2016 01:16 AM IST
बिशन सिंह बोरा/अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 03 Aug 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand government will give fund to advocate.
सीएम हरीश रावत - फोटो : Getty

अधिवक्ताओं के लिए प्रस्तावित अंशदायी बीमा योजना अब लागू नहीं होगी। इसके बजाय सरकार अब सीधे अधिवक्ता कल्याण कोष में सालाना एक करोड़ रुपये देगी। किसी अधिवक्ता की मृत्यु होने पर आश्रितों को इस कोष से पांच से सात लाख रुपये की मदद दी जाएगी। बार एसोसिएशनों और सरकार के बीच इस संबंध में सहमति बन गई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत ने फरवरी 2015 में अधिवक्ताओं के लिए अंशदायी बीमा योजना की घोषणा की थी। योजना के तहत अधिकतर प्रीमियम सरकार को देना था। जबकि 25 से 30 फीसदी प्रीमियम बार एसोसिएशनों की ओर से जमा होना था। बार एसोसिएशनों को इसका प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया था। लेकिन प्रस्ताव तैयार न हो पाने और प्रीमियम अधिक होने के कारण योजना को लागू नहीं करने का फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन


वर्ष 2012 से चली आ रही थी मांग 
उत्तराखंड बार कौंसिल के विशेष कमेटी सदस्य हरि सिंह नेगी व सीएस तिवारी ने कहा कि कौंसिल के पास आय का कोई स्रोत नहीं है, जिससे वकीलों और उनके परिवारों के लिए वेलफेयर की योजना नहीं चल पा रही है। प्रदेश सरकार से वर्ष 2012 से वकीलों के वेलफेयर के लिए प्रतिवर्ष बजट प्रोविजन की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले सीएम
अंशदायी बीमा योजना के लिए बार एसोसिएशनों को प्रस्ताव तैयार देने के लिए कहा गया था। लेकिन अब सरकार और एसोसिएशनों के बीच सहमति बनी है कि वकीलों के कल्याण कोष में सरकार की ओर से सालाना एक करोड़ रुपये की मदद दी जाएगी।

- हरीश रावत, मुख्यमंत्री 

मुख्यमंत्री वकीलों के कल्याण के लिए कुछ और घोषणाएं कर सकते हैं। सरकार मृत्यु पर वकील के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में पांच लाख रुपये दे सकती है। बार एसोसिएशन और बार कौंसिल ऑफ उत्तराखंड की ओर से भी वकीलों के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जा रही है।
-अनिल गांधी, सचिव, दून बार एसोसिएसन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed