फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand government three years: Congress state president will analyse today

उत्तराखंड सरकार के तीन सालः कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आज सामने रखेंगे लेखाजोखा

Wed, 18 Mar 2020 10:37 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 18 Mar 2020 10:37 AM IST
सार

  • 14 बिंदुओं पर तैयार किया आह्वान पत्र, विधायकों और पूर्व विधायकों को भी सौंपा जिम्मा

विज्ञापन
uttarakhand government three years: Congress state president will analyse today
प्रीतम सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश सरकार के तीन साल के कामकाज के बहाने कांग्रेस आज भाजपा पर हमला बोलेगी। भाजपा की असफलताओं को गिनाने के लिए कांग्रेस ने 14 बिंदुओं पर आह्वान पत्र तैयार किया है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस को देखते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ 18 मार्च को प्रस्तावित धरना कांग्रेस ने स्थगित कर दिया था। इसके स्थान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह बुधवार को मीडिया से मुखातिब होंगे। पार्टी ने इसके लिए 14 बिंदुओं पर आह्वान पत्र तैयार किया है।
विज्ञापन


इसमें प्रदेश की आर्थिक स्थित, खेती किसानी की दशा, बेरोजगारी, महंगाई, लोकायुक्त आदि मुद्दों को खास तौर पर उठाया गया है। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से मुखातिब होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस पदाधिकारियों को प्रदेश सरकार की असफलताएं गिनाने का जिम्मा सौंपा गया है। विधायकों से भी कहा गया है कि वे अपने स्तर पर सक्रिय रहें। जहां विधायक नहीं है, वहां पूर्व विधायकों को मीडिया से मुखातिब होने को कहा गया है। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश हल्द्वानी में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed