फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Government ration vendors will boycott work for three days over non-payment of dividend

उत्तराखंड: मुफ्त राशन का लाभांश न देने से सरकारी राशन विक्रेताओं में उबाल, तीन दिन करेंगे कार्य बहिष्कार

Sun, 05 Feb 2023 08:33 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 05 Feb 2023 08:33 PM IST
सार

संगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि इसके बाद भी राशन व्रिकेताओं की मांग पर अमल नहीं हुआ तो इसके विरोध में राशन विक्रेता 22 मार्च को दिल्ली में संसद भवन का घेराव करेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand Government ration vendors will boycott work for three days over non-payment of dividend
कार्य बहिष्कार करेंगे सरकारी राशन विक्रेता - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश के सभी सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता सात से नौ फरवरी तक कार्य बहिष्कार करेंगे। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रेवाधर बृजवासी के मुताबिक राष्ट्रीय संगठन के आह्वान पर यह निर्णय लिया गया है। राशन विक्रेता राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत अंत्योदय अन्न योजना और प्राथमिकता वाले कार्डधारकों को दिए जा रहे मुफ्त खाद्यान्न का लाभांश देने की व्यवस्था न होने से नाराज हैं।

विज्ञापन


संगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि इसके बाद भी राशन व्रिकेताओं की मांग पर अमल नहीं हुआ तो इसके विरोध में राशन विक्रेता 22 मार्च को दिल्ली में संसद भवन का घेराव करेंगे। उन्होंने बताया कि ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने तीन दिन पूरे देश में सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को कार्य बहिष्कार का आह्वान किया है।
विज्ञापन


Vikasnagar: सेलाकुई में कबाड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियां बुझाने में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन


फेडरेशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के मुताबिक केंद्र सरकार ने एक जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक एनएफएसए योजना के तहत पीएचएच और अंत्योदय कार्ड धारकों को मुफ्त राशन देने की घोषणा की है। इस योजना में सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं के लाभांश को देने की कोई व्यवस्था नहीं है। इस कारण सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं का लाभांश लंबित है।

उन्होंने बताया कि इससे पहले दिसंबर 2022 तक एनएफएसए के राशन का चालान जमा करने पर राशन की कीमत में से लाभांश की धनराशि घटाकर चालान जमा किया जाता था, इस तरह सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता को उसका लाभांश नगद प्राप्त हो जाता था। बजट सत्र के दौरान सरकार ने मुफ्त राशन देने की घोषणा की, लेकिन विक्रेताओं के लाभांश को किस तरह दिया जाएगा, इसकी चर्चा तक नहीं हुई। इसके अलावा डोर स्टेप डिलीवरी से विक्रेताओं को हो रही समस्या, राशन में घटतौली की समस्या, मानदेय लागू करने, नेट रिचार्ज न देने सहित अन्य समस्याओं की भी अनदेखी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed