{"_id":"63dfac37d8e8fc465f3c46d9","slug":"dehradun-vikasnagar-news-fierce-fire-broke-out-in-scrap-godown-in-selaqui-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vikasnagar: कबाड़ से भरे गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल के छह वाहनों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikasnagar: कबाड़ से भरे गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल के छह वाहनों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
Sun, 05 Feb 2023 10:30 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 05 Feb 2023 10:30 PM IST
सार
Fierce Fire In Scrap Godown News: सूचना मिलते ही दमकल के तीन वाहन मौके पर पहुंचे। टीम आग बुझाने में जुटी है।
विज्ञापन
सेलाकुई में कबाड़ी के गोदाम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहसपुर थाना क्षेत्र के रामपुर स्वारना पुल के पास कबाड़ से भरे एक गोदाम में रविवार शाम आग लग गई। इससे गोदाम में भारी मात्रा में जमा कबाड़ जलकर राख हो गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने छह वाहनों की मदद से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। वहीं, नुकसान की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Dehradun: स्कूल में हिजाब पहने मिलीं कई शिक्षिकाएं-छात्राएं, पाक के पूर्व पीएम की फोटो देख चौंकी आयोग की टीम
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब सवा पांच बजे गोदाम से धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में गोदाम में चारों तरफ आग की लपटें उठने लगीं। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और भारी संख्या में क्षेत्रवासी जमा हो गए।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पंहुची सेलाकुई अग्निशमन विभाग की टीम ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग बढ़ती देख सेलाकुई स्टेशन पर मौजूद तीन दमकल वाहन, डाकपत्थर से एक और देहरादून से दो दमकल वाहन मौके पर मंगवाए गए।
अग्निशमन विभाग की टीम ने लगभग तीन घंटों की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया। इस बीच जेसीबी की मदद से फायर कर्मियों ने आग से जल रहे कबाड़ को अन्य कबाड़ से अलग किया।
फायर स्टेशन प्रभारी रमेश चंद्र गौतम ने बताया कि गोदाम जनपद सहारनपुर के गंगोह निवासी शराफत का बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गोदाम के पास स्थित लोहे की वर्कशाप से चिंगारी निकलने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। टीम आग लगने के कारण और नुकसान की जांच कर रही है।