{"_id":"5bab22bb867a557e8836a30b","slug":"uttarakhand-government-has-taken-300-crore-rupees-loan-from-open-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: सरकार ने खुले बाजार से फिर लिया 300 करोड़ का कर्ज, कृषि के विकास में होगा खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: सरकार ने खुले बाजार से फिर लिया 300 करोड़ का कर्ज, कृषि के विकास में होगा खर्च
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
trivendra singh rawat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्तीय कठिनाइयों का सामना कर रही उत्तराखंड सरकार ने खुले बाजार से फिर कर्ज उठाया है। इस बार कर्ज की राशि 300 करोड़ रुपए है। कर्ज के लिए सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक को आवेदन किया था।
विज्ञापन
हमेशा की तरह सरकार ने इस बार भी कृषि , ग्रामीण विकास एवं अवस्थापना कार्यों के लिए कर्ज मांगा है। लेकिन सूत्रों की मानें तो सरकारी खजाने पर वेतन के साथ अब सातवें वेतन के भत्तों का बोझ बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि सरकार खर्च के दबाव से पार पाने के लिए कर्ज ले रही है। इस वित्तीय वर्ष में अब तक सितम्बर माह के पहले हफ्ते तक 4000 करोड़ से अधिक का कर्ज खुले बाजार से ले चुकी है। उसने यह ऋण अगले आठ से 15 वर्ष के लिए लिया है।
विज्ञापन