फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand government got ngt notice on char dham debris dumping

चारधाम परियोजना में मलबा डंपिंग के खिलाफ केंद्र, राज्य सरकार को नोटिस

Tue, 10 Jul 2018 09:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 Jul 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand government got ngt notice on char dham debris dumping
ngt - फोटो : ngt

उत्तराखंड में चारधाम परियोजना पर काम तेजी से चल रहा है लेकिन मलबे का निस्तारण वैज्ञानिक और नियमों के तहत नहीं किया जा रहा। इस आरोप वाली याचिका पर गौर करने के बाद  नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने केंद्र और राज्य सरकार व संबंधित प्राधिकरणों को नोटिस देकर जवाब मांगा है।

विज्ञापन


 याची ने परियोजना प्रस्तावक से समयबद्ध मलबा निस्तारण योजना की भी मांग की है। जस्टिस आदर्श कुमार गोयल ने गैर सरकारी संस्था कॉमन कॉज की याचिका पर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय व उत्तराखंड सरकार को नोटिस दिया है। मामले पर 8 अगस्त को सुनवाई होगी। याचिका में कहा गया है कि चारधाम हाईवे परियोजना के तहत करीब 900 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इस परियोजना के लिए पर्यावरण प्रभाव मूल्यांकन (ईआईए) होना चाहिए।
विज्ञापन


याचिका में आरोप लगाया गया है कि सभी परियोजनाएं 100 किलोमीटर से कम में बांटकर टुकड़ों में की जा रही हैं। यह इसलिए किया जा रहा है कि पर्यावरण प्रभाव मूल्यांकन (ईआईए) से बचा जा सके। याची ने मांग की है कि चारधाम परियोजना को 900 किलोमीटर की पूरी एक परियोजना ही माना जाना चाहिए।  याची की ओर से पेश एडवोकेट गौरव कुमार बंसल ने अपनी दलील में कहा कि चारधाम को जोड़ने वाली यह परियोजना पर्यावरण मंजूरी का उल्लंघन कर की जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग 108 के पास तेजी से काम चल रहा है जिसका मलबा ढलान पर ही फेंक दिया जा रहा है जो कि सीधा नदी में पहुंच रहा है। मानसून के समय में ऐसा काम एक बड़ी तबाही को न्यौता दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed