फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand government give five percent Rreservation in government jobs to Orphaned children

अनाथ बच्चों के लिए उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगा 5 फीसदी क्षैतिज आरक्षण

Thu, 10 Jan 2019 10:12 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 10 Jan 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand government give five percent Rreservation in government jobs  to Orphaned children
trivendra singh rawat

अनाथ बच्चों के लिए पांच फीसदी क्षैतिज आरक्षण का त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल का फैसला महाराष्ट्र से प्रेरित रहा है। मगर खास बात यह है कि उत्तराखंड सरकार ने इस मामले में महाराष्ट्र सरकार से कहीं ज्यादा बड़ा दिल दिखाया है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र ने ऐसे मामलों में सिर्फ एक फीसदी क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की है, जबकि उत्तराखंड सरकार ने ऐसे बच्चों के लिए पांच फीसदी क्षैतिज आरक्षण तय कर दिया है। ऐसे बच्चों को वयस्क होने पर शासकीय/अशासकीय सेवाओं के अनारक्षित श्रेणी के पदों पर आरक्षण की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


महिला सशक्तीकरण और बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित स्वैच्छिक/राजकीय गृहों में वर्तमान में करीब एक हजार अनाथ बच्चे रह रहे हैं।

उत्तराखंड में महिला सशक्तीकरण और बाल विकास विभाग के अंतर्गत बाल गृह, नारी निकेतन, बालिका निकेतन, शिशु गृह आदि में ऐसे करीब एक हजार बच्चें हैं, जिनके परिवार के बारे में कोई सूचना नहीं है।

इन्हें राजकीय सेवाओं का कोई लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। उच्चतम न्यायालय ने भी कुछ समय पहले ऐसे बच्चों के पुनर्वास के लिए राज्य सरकारों से अपेक्षा की है कि वे उनके लिए राजकीय सेवाओं में आरक्षण की व्यवस्था करेंगे।

महाराष्ट्र सरकार ने कुछ समय पहले ऐसे बच्चों के लिए एक फीसदी आरक्षण की व्यवस्था कर दी है। त्रिवेंद्र कैबिनेट ने भी बुधवार को इस संबंध में लाए गए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed