फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Government can strengthen commissions in state

उत्तराखंडः प्रदेश में आयोगों को और मजबूत कर सकती है सरकार 

Tue, 17 Dec 2019 03:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 17 Dec 2019 03:59 PM IST
सार

  • कुछ आयोगों को मिल सकता है जुर्माना लगाने का अधिकार 

विज्ञापन
Uttarakhand: Government can strengthen commissions in state
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

विस्तार

प्रदेश में विभिन्न आयोगों के पास अधिकार न होने से उन आयोगों से संबंधित समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। इसे देखते हुए सरकार अब आयोगों को मजबूत करने जा रही है।

विज्ञापन


अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डा.आरके जैन के मुताबिक आयोग के पास अधिकार न होने से कई बार समस्याएं निस्तारित नहीं हो पा रही हैं। आयोग को कुछ अधिकार देने के संबंध में मुख्यमंत्री से वार्ता हुई है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए नियमावली में संशोधन का आश्वासन दिया है।   
विज्ञापन


अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्षा डा.आरके जैन के मुताबिक आयोग के पास समन जारी करने के अलावा कोई अधिकार नहीं है। आयोग की मंशा है कि उसके पास आने वाली सभी समस्याओं का शत प्रतिशत निस्तारण हो, लेकिन आयोग के पास अधिकार न होने से ऐसा नहीं हो पा रहा है। अधिकारी आयोग के समन को गंभीरता से नहीं लेते। आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आयोग को मजबूत बनाने पर सहमति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से कहा है कि सूचना के अधिकार अधिनियम की तर्ज पर आयोग को अधिकार देकर मजबूत बनाया जाए। इससे आयोग को जुर्माना लगाने का अधिकार मिल सके। सूत्रों के मुताबिक यही हाल प्रदेश के अन्य आयोगों का भी बना है। एससी एसटी आयोग, राज्य मानवाधिकार आयोग, बाल अधिकार आयोग, सेवा का अधिकार आयोग के पास पर्याप्त अधिकार न होने से  समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed