{"_id":"5d8f00058ebc3e01767f52d7","slug":"uttarakhand-got-national-award-for-film-promotion-friendly-state-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड को मिला फिल्म संवर्धन हितैषी राज्य का राष्ट्रीय पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड को मिला फिल्म संवर्धन हितैषी राज्य का राष्ट्रीय पुरस्कार
Sat, 28 Sep 2019 02:32 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 28 Sep 2019 02:32 PM IST
विज्ञापन
पुरस्कार
- फोटो : अमर उजाला
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल की अध्यक्षता में विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार-2019 में उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य को सर्वश्रेष्ठ फिल्म संवर्धन हितैषी राज्य का पुरस्कार उपराष्ट्रपति ने पर्यटन मंत्री महाराज को दिया। इससे पहले भी प्रदेश को फिल्मांकन के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पुरस्कार मिलने पर ट्वीट कर पर्यटन मंत्री को बधाई दी है। उन्होंने लिखा पर्यटन को प्रोत्साहित करने में हमारी कोशिशें रंग ला रही हैं।
विज्ञापन