फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: General SDRF flag off to conquer the highest peak of the continent of Africa

Uttarakhand: अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी फतह करने के लिए सेनानायक एसडीआरएफ ने किया फ्लैग ऑफ

Fri, 18 Feb 2022 02:43 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 18 Feb 2022 02:43 PM IST
सार

360 माउंट एक्सप्लोरर मुम्बई द्वारा 18 फरवरी से 28 फरवरी  2022 तक अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट क्लीमेंजारो (5895 मीटर) पर एक्सपीडिशन का आयोजन किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand: General SDRF flag off to conquer the highest peak of the continent of Africa
आरक्षी राजेन्द्र नाथ को शुभकामनाएं देते सेनानायक एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणिकांत मिश्रा, सेनानायक SDRF द्वारा आरक्षी राजेन्द्र नाथ को अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट क्लीमेंजारो के सफल आरोहण हेतु किया फ्लैग ऑफ ।

विज्ञापन


एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट से आरक्षी राजेन्द्र नाथ को अफ्रीका महाद्वीप के तंजानिया में स्थित सबसे ऊंची चोटी माउंट क्लीमेंजारो (5895 मीटर) को फतह करने के लिए सेनानायक एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा द्वारा पुलिस प्रतीक चिन्ह देकर रवाना किया गया।
विज्ञापन


आरक्षी राजेन्द्र नाथ द्वारा पूर्व में भी अनेक कीर्तिमान हासिल किए गए है। उन्होंने विगत वर्षों में डीकेडी-2 (5670 मीटर), चंद्रभागा-13 (6264 मीटर), सतोपंथ(7075), माउंट त्रिशूल (7120 मीटर), यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुश (5642 मीटर) व माउंट गंगोत्री प्रथम (6675 मीटर) का सफलतापूर्वक आरोहण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरक्षी राजेन्द्र नाथ को उनके सफल पर्वतारोहण अभियान के लिए दी शुभकामनाएं
360 माउंट एक्सप्लोरर मुम्बई द्वारा 18 फरवरी से 28 फरवरी  2022 तक अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट क्लीमेंजारो (5895 मीटर) पर एक्सपीडिशन का आयोजन किया गया है। आरक्षी राजेन्द्र नाथ द्वारा इसी एक्सपीडिशन  के माध्यम से माउंट किलमन्जारो को फतह करने का प्रयास किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...Akshay kumar: दून पहुंचा बॉलीवुड का खिलाड़ी, आईटीबीपी जवानों के साथ खेला वॉलीबॉल, ट्विंकल संग तस्वीरों में देखें...


इस अवसर पर सेनानायक एसडीआरएफ द्वारा आरक्षी राजेन्द्र नाथ को उनके सफल पर्वतारोहण अभियान के लिए शुभकामनाएं दी। बताया कि पर्वतारोहण असीमित रोमांच, जोश, मनोरंजन तथा जोखिम से भरा साहसिक खेल है। राज्य आपदा प्रतिवादन बल के प्रत्येक सदस्य के लिए ऐसे साहसिक खेलों का विशेष महत्व है। इसलिए समय समय पर ऐसे साहसिक खेलों में प्रतिभाग करने हेतु कर्मियों को प्रोत्साहित किया जाता है।

 एसडीआरएफ में साहसिक वातावरण का निर्माण करने का प्रयास
एसडीआरएफ के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा क्याकिंग, राफ्टिंग, ट्रैकिंग, पर्वतारोहण इत्यादि साहसिक खेलों में प्रतिभाग कर अपनी व्यवसायिक दक्षता बढ़ाने का निरन्तर प्रयास किया जाता है। आरक्षी राजेन्द्र नाथ के इस पर्वतारोहण अभियान के माध्यम से एसडीआरएफ में एक साहसिक वातावरण का निर्माण करने का प्रयास किया जा रहा है,जिससे अन्य जवान भी अभिप्रेरित होंगे व उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। और निश्चय ही भविष्य में उच्च तुंगता रेस्क्यू के दौरान विषम परिस्थितियों में भय व अवरोधों का डटकर सामना करने का साहस प्रदान करेगा ।

फ्लैग ऑफ सेरेमनी में  उपसेनानायक मिथिलेश कुमार, सहायक सेनानायक प्रकाश देवली,  कमल सिंह पंवार, निरीक्षक राजीव रावत, अनुराग, सूबेदार मेजर जयपाल सिंह राणा,  उप-निरीक्षक पूनम शाह, बलबीर राणा, विजय रयाल, सहायक उप- निरीक्षक आलोक चंद एवं अन्य अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा भी शुभकामनाएं दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed