{"_id":"620f3bc8fe83255aa75cf90e","slug":"uttarakhand-actor-akshay-kumar-reached-dehradun-played-volleyball-with-itbp-jawans-see-photos-with-twinkle","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Akshay kumar: दून पहुंचा बॉलीवुड का खिलाड़ी, आईटीबीपी जवानों के साथ खेला वॉलीबॉल, ट्विंकल संग तस्वीरों में देखें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Akshay kumar: दून पहुंचा बॉलीवुड का खिलाड़ी, आईटीबीपी जवानों के साथ खेला वॉलीबॉल, ट्विंकल संग तस्वीरों में देखें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:46 PM IST
सार
फिल्म अभिनेेता अक्षय कुमार वर्तमान में दून में अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए आए हुए हैं।आईटीबीपी के बुलावे पर वह सीमाद्वार स्थिति आईटीबीपी परिसर पहुंचे, जहां मेंटोर हिमवीर वाईब्ज वेलफेयर एसोसिएशन आईएफएस निधि श्रीवास्तव ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
1 of 7
अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने आईटीबीपी पहुंचकर विश्वस्तरीय वॉलीबॉल ग्राउंड का उद्घाटन किया। उन्होंने इस दौरान आईटीबीपी जवानों के साथ सद्भावना मैच भी खेेला। फिल्म अभिनेता ने सैनिकों और अर्द्धसैनिकों की ओर से देश रक्षा के लिए किए जा रहे कर्तव्यपूर्ण कार्यों की जमकर प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने फिजिकल फिटनेस के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया।
फिल्म अभिनेेता अक्षय कुमार वर्तमान में दून में अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए आए हुए हैं। आईटीबीपी के बुलावे पर वह सीमाद्वार स्थिति आईटीबीपी परिसर पहुंचे, जहां मेंटोर हिमवीर वाईब्ज वेलफेयर एसोसिएशन आईएफएस निधि श्रीवास्तव ने उनका स्वागत किया। इसके उपरांत अक्षय कुमार ने कैंप के खेल परिसर में वॉलीबॉल के विश्वस्तरीय मैदान का उद्घाटन किया और आईटीबीपी जवानों के साथ वॉलीबॉल मैच खेला।
इस दौरान महानिरीक्षक उत्तरी फ्रंटियर नीलाभ किशोर ने अभिनेता का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने आईटीबीपी के अधिकारियों, जवानों की ओर से कठिन परिस्थितियों में देश की सुरक्षा के लिए किए जा रहे साहसिक कार्यों के साथ अद्धसैनिकों बलों के परिजनों के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया।
2 of 7
आईटीबीपी जवानों से मिलते अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी केएस चौहान ने बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार एवं फिल्म निर्माता जैकी भगनानी से मुलाकात कर राज्य में अधिक से अधिक फिल्मों की शूूटिंग किए जाने का अनुुरोध किया।
3 of 7
जवानों के साथ वॉलीबॉल खेलते अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर उन्होंने फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार को उत्तराखंड पर्यटन एवं फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन की कॉफी टेबल बुक भेंट की। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि उन्हें और उनकी पूरी टीम को उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों पर फिल्म शूटिंग में बहुत मजा आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड की खूबसूरती से गदगद अक्षय ने कहा कि वह उत्तराखंड में पहली बार शूटिंग करने आए हैं। यहां के डेस्टिनेशन बहुत ही शानदार हैं। फिल्म निर्माता जैकी भगनानी ने कहा कि उनकी फिल्म अक्षय कुमार और रकुलप्रीत के साथ बीस दिन से मसूरी और देहरादून में शूट की गई।
विज्ञापन
5 of 7
देहरादून में अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म की शूटिंग में उत्तराखंड के एक हजार जूनियर कलाकारों का सहयोग रहा। राज्य में फिल्मांकन किए जाने से जहां स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिले, वहीं राज्य के खूबसूरत स्थानों का फिल्म के जरिये व्यापक प्रचार-प्रसार होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।