फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Foundation Day: In election year, Harish Rawat threw Net of nine resolutions, says Dil ki Baat

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस: चुनावी साल में हरीश ने फेंका नौ संकल्पों का दांव, कही दिल की बात 

Wed, 10 Nov 2021 09:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 10 Nov 2021 09:38 AM IST
सार

नौ नवंबर को हरीश रावत नौ संकल्प जारी कर लोगों की भावनाओं को छूने के साथ समाज की बेहतरी के लिए कई संदेश देने की कोशिश की है।

विज्ञापन
Uttarakhand Foundation Day: In election year, Harish Rawat threw Net of nine resolutions, says Dil ki Baat
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के नेता हरीश रावत - फोटो : ANI

विस्तार

राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष और पूर्व सीएम हरीश रावत ने नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर नौ संकल्पों का दांव खेला है। इसके लिए उन्होंने चार दिन पहले एक फोन नंबर जारी कर लोगों से सुझाव भी आमंत्रित किए थे। 

विज्ञापन


कई संदेश देने की कोशिश
नौ नवंबर को हरीश रावत नौ संकल्प जारी कर लोगों की भावनाओं को छूने के साथ समाज की बेहतरी के लिए कई संदेश देने की कोशिश की है। उनके संकल्पों में उत्तराखंडियत को उच्च मापदंडों की ओर ले जाने के साथ उत्तराखंडी उत्पादों की बात है तो गाय लेकर भाषा के विकास और लोक संस्कृति के उन्नयन का मंत्र भी है। हरीश ने अपने इन नौ संकल्पों में कहीं न कहीं लोगों के दिलों को छूने की कोशिश की है। जिसे उनके एक चुनावी दांव के तौर पर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन


यह हैं नौ संकल्प:
1. अपने कुल उपयोग व उपभोग की वस्तुओं का 30 प्रतिशत भाग उत्तराखंडी उत्पादों का खरीदूंगा। 
2. अपने दैनिक व्यवहार में 15 प्रतिशत उपयोग, गढ़वाली, कुमाऊंनी जौनसारी व रंग भाषा के शब्दों, मुहावरों व कविताओं का करूंगा। 
3. लोक संस्कृति पक्ष के उन्नयन के लिए समर्पित भाव से पहले से अधिक उत्साह से काम करूंगा। 
4. एक गाय को पालूंगा या उसके पालन का खर्चा अपनी निजी आय से पालनकर्ता को दूंगा। 
5. असिंचित खेती वाले एक गांव को चयनित कर उसे स्वावलंबी गांव के रूप में विकसित करूंगा। 
6. प्रतिदिन न्यूनतम दो घंटे लोगों से मिलूंगा। माह में न्यूनतम 50 घंटे जन मिलन को समर्पित करूंगा। 
7. मेरी सोच व कृतित्व का 60 प्रतिशत हिस्सा रोजगार मूलक उत्तराखंडियत को समर्पित होगा। 
8.  कुल अर्जित धन का 50 प्रतिशत भाग दानी देवी मेमोरियल ट्रस्ट को जाएगा, जिसका उपयोग आर्थिक रुप से असहाय महिलाओं व स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक सहयोग में जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

9. प्रतिमाह पांच नए लोगों को कांग्रेस का सदस्य बनाऊंगा व रचनात्मक कार्यों व सोच के साथ अपने निकटस्थ लोगों को जोडूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed