फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand former minister tilak raj behad car meet with an accident

उत्तराखंड: पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता बेहड़ की इनोवा कार को बस ने मारी टक्कर, तीन लोग घायल

Mon, 24 Sep 2018 08:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 24 Sep 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand former minister tilak raj behad car meet with an accident
दुर्घटनाग्रस्त हुई कार - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड के पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ रविवार की सुबह रामपुर में एक सड़क हादसे में घायल हो गए।

विज्ञापन


रुद्रपुर से राजस्थान के कोटपुतली जा रहे बेहड़ की कार में रामपुर के पास कौशांबी डिपो की बस ने टक्कर मार दी। टक्कर में बेहड़ की कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। बेहड़ को रुद्रपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  

उत्तराखंड के पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ रविवार की सुबह अपने किसी परिचित के पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजस्थान के कोटपुतली जा रहे थे।

विज्ञापन

कौशांबी डिपो की तेज रफ्तार बस ने टक्कर मारी

uttarakhand former minister tilak raj behad car meet with an accident
Tilak Raj Behar

उनकी कार जैसे रामपुर के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के फोटो चुंगी के पास पहुंची, सामने से आ रही कौशांबी डिपो की तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी।

हादसे में तिलकराज बेहड़, उनका ड्राइवर सतनाम सिंह और सुरक्षाकर्मी सीताराम घायल हो गए। हादसे के बाद बस चालक और परिचालक मौके पर बस छोड़कर भाग गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेहड़, उनके ड्राइवर और गनर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी मिलने पर बेहड़ के परिजन और समर्थक जिला अस्पताल पहुंच गए और तीनों को रेफर करा कर रुद्रपुर ले गए। कार चालक की तहरीर के आधार पर सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed