फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Former CM Harish Rawat will join congress Kedarnath Dham Bachao Padyatra starts from 24 July

Uttarakhand: केदारनाथ धाम बचाओ पैदल यात्रा में शामिल होंगे पूर्व सीएम हरीश रावत, 24 जुलाई से होगी शुरू

Wed, 17 Jul 2024 11:00 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 17 Jul 2024 11:00 PM IST
सार

Uttarakhand News: हरीश रावत ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि केदारनाथ धाम बचाओ यात्रा में ऋषिकेश और अगस्त्यमुनि में भाग लूंगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Former CM Harish Rawat will join congress Kedarnath Dham Bachao Padyatra starts from 24 July
हरीश रावत - फोटो : सोशल मीडिया हैंडल

विस्तार

कांग्रेस की 24 जुलाई से शुरू हो रही केदारनाथ धाम बचाओ पैदल यात्रा का पूर्व सीएम हरीश रावत ने समर्थन किया। कहा, जब तक भाजपा अपने इस अपराध के लिए माफी नहीं मांगती है तब तक केदारनाथ धाम बचाओ संघर्ष जारी रहना चाहिए।

विज्ञापन


हरीश रावत ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि केदारनाथ धाम बचाओ यात्रा में ऋषिकेश और अगस्त्यमुनि में भाग लूंगा। धाम और शंकराचार्यों के सम्मान को बचाने की लड़ाई अभी समाप्त नहीं हुई है। भाजपा में धाम बनाने की होड़ लगी है।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और गणेश जोशी ने तो धाम बनाने का अपने पास कॉपीराइट समझ लिया था। उनके कंपटीशन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उतर आए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वरूपानंद के अपमान के लिए कई शंकराचार्य बना दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: नवंबर-दिसंबर में शीतकालीन सत्र से ई-विधानसभा शुरू करने की तैयारी, इस माह पूरे होंगे सिविल कार्य

केदारनाथ और बदरीनाथ धामों की जनता ने समय-समय पर भाजपा को फटकारा है। जिस दल ने अपने ऊपर शंकराचार्य बनाने का अधिकार अधिकृत कर लिया था, उस पार्टी ने धाम बनाने का भी अधिकार अपने पास मान लिया था। इसलिए दिल्ली में केदार मंदिर को केदारनाथ धाम घोषित कर दिया और उस पर सरकारी संतों से भी मुहर लगवा दी।

कभी-कभी रावत भी अच्छा निर्णय कर लेते
पूर्व सीएम हरीश रावत ने छात्र संघ चुनाव में छात्राओं को 50 प्रतिशत आरक्षण के निर्णय को सराहा। कहा, रावत भी कभी-कभी अच्छा निर्णय कर लेते हैं। शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोई निर्णय धरातल पर नहीं उतरा। लेकिन छात्राओं को आरक्षण का अच्छा निर्णय किया है। राज्य में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अच्छा कदम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed