फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand winter session Preparations to start E-Vidhan Sabha from winter session in November-December

Uttarakhand: नवंबर-दिसंबर में शीतकालीन सत्र से ई-विधानसभा शुरू करने की तैयारी, इस माह पूरे होंगे सिविल कार्य

Wed, 17 Jul 2024 01:10 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 17 Jul 2024 01:10 PM IST
सार

देहरादून विधानसभा भवन में इस माह तक सिविल कार्य पूरे किए जाएंगे। विधानसभा का काम पेपर लैस होगा।

विज्ञापन
Uttarakhand winter session Preparations to start E-Vidhan Sabha from winter session in November-December
मुख्यमंत्री धामी - फोटो : सोशल मीडिया हैंडल

विस्तार

नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) योजना के तहत नवंबर-दिसंबर माह में होने वाले शीतकालीन सत्र से ई-विधानसभा शुरू करने की तैयारी है। देहरादून विधानसभा भवन में ई-विधानसभा के लिए मरम्मत और नवीनीकरण के कार्य चल रहे हैं। इसी माह तक सिविल कार्य पूरे हो जाएंगे। जिसके बाद आईटी सिस्टम और आईटी सिस्टम का काम किया जाएगा।

विज्ञापन


सभी विधायकों और विधानसभा सचिवालय के कर्मचारियों को साफ्टवेयर से संबंधित जानकारी के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। संसदीय कार्य मंत्रालय सभी राज्यों की विधानसभाओं को ई-विधानसभा में परिवर्तित के लिए नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन योजना शुरू की है।
विज्ञापन


विधानसभा का मानसून सत्र भी
कई राज्यों में ई-विधानसभा शुरू हो गई है। लेकिन उत्तराखंड में अभी काम चल रहा है। पहले चरण में विधानसभा के मुख्य मंडप, सभागार कक्ष, नेता प्रतिपक्ष व दलीय नेताओं के कक्षों का नवीनीकरण कार्य किए जा रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने 31 जुलाई तक सिविल कार्य पूरा करने के लिए समय सीमा तय की है। आगामी विधानसभा का मानसून सत्र भी होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: पहाड़ी से गिरा मलबा, पौड़ी हाईवे बाधित, सिद्धबली और दुगड्डा बैरियर किए गए बंद...तस्वीरें

विभागीय अधिकारियों को ई-विधानसभा बनाने के लिए चल रहे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। हमारा प्रयास है कि शीतकालीन सत्र से ई-विधानसभा को लागू किया जाए। इससे पहले सभी विधानसभा सदस्यों के साथ ही अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ई-विधानसभा बनने से सभी कार्य पेपरलैस होंगे। -ऋतु खंडूड़ी भूषण, अध्यक्ष विधानसभा


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed