उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने के लिए मोर्चा संभालेगी एनडीआरएफ, हेलीकॉप्टर से ली जाएगी मदद
उत्तराखंड के जंगलों में आग विकराल रूप ले रही है। जिस पर काबू पाने के लिए अब एनडीआरएफ की टीमें मोर्चा संभालेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के जंगलों में आग विकराल रूप ले रही है। जिस पर काबू पाने के लिए अब एनडीआरएफ की टीमें मोर्चा संभालेंगी। वहीं उत्तराखंड सरकार को राहत कार्यों के लिए केंद्र सरकार द्वारा एक हेलीकॉप्टर भी उपलब्ध कराया जाएगा।
उत्तराखंड : एक जंगल बुझ रहा तो दूसरे में लग रही आग, अब विकराल हो गई वनाग्नि, तस्वीरें
इस संबंध में गृहमंत्री अमित शाह ने निर्देश दिए हैं। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'उत्तराखंड के जंगलों में आग के सम्बंध में मैंने प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से बात कर जानकारी ली। आग पर काबू पाने और जानमाल के नुकसान को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने तुरंत एनडीआरएफ की टीमें और हेलीकॉप्टर उत्तराखंड सरकार को उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिए हैं।'
प्रदेश में वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री @AmitShah जी से बात कर उनसे आग बुझाने हेतु हेलिकॉप्टर और एनडीआरएफ़ के सहयोग हेतु अनुरोध किया है। 1/3
— Tirath Singh Rawat (@TIRATHSRAWAT) April 4, 2021
वहीं इस पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अमित शाह को धन्यवाद कहा। रविवार को इस संबंध में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों संग बैठक भी की है।
जन हानि और वन्य जीवों को भी नुकसान
मुख्यमंत्री ने कहा कि 'वनों की आग से न सिर्फ वन सम्पदा की हानि हो रही है, बल्कि जन हानि और वन्य जीवों को भी नुकसान हो रहा है। वनाग्नि की घटनाओं की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों, वन विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग और सभी जिलाधिकारियों की आपात कालीन मीटिंग बुलायी है।'
वनों की आग से न सिर्फ़ वन सम्पदा की हानि हो रही है बल्कि जन हानि और वन्य जीवों को भी नुकसान हो रहा है। वनाग्नि की घटनाओं की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों, वन विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग और सभी ज़िलाधिकारियों की आपातक़ालीन मीटिंग बुलायी है।
— Tirath Singh Rawat (@TIRATHSRAWAT) April 4, 2021
कहा कि उत्तराखंड की वन सम्पदा सिर्फ़ राज्य ही नहीं पूरे देश की धरोहर है। हम इसे सुरक्षित और संरक्षित रखने के लिए कृत संकल्प हैं। उत्तराखंड में इस बार जाड़ों में वर्षा सामान्य से भी कम हुई है और इस कारण भी वनों में आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं।