फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Following rising criminal incidents DGP issues directives strict verification drive to begin

Uttarakhand: बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बाद डीजीपी के निर्देश, प्रदेशभर में शुरू होगा सख्त सत्यापन अभियान

Sun, 15 Feb 2026 10:00 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 15 Feb 2026 10:00 PM IST
सार

संदिग्ध और आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि, प्रदेश में भयमुक्त वातावरण बना रहे। अभियान के तहत अमेजन, जोमैटो और ब्लिंकिट जैसी कंपनियों से जुड़े डिलीवरी एजेंटों का सत्यापन भी प्राथमिकता से किया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand: Following rising criminal incidents DGP issues directives strict verification drive to begin
उत्तराखंड के डीजीपी दीपम सेठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के बाद उत्तराखंड पुलिस ने पूरे प्रदेश में बड़ा सत्यापन अभियान चलाने की तैयारी की है। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने राज्य में संदिग्ध लोगों की पहचान के लिए व्यापक सत्यापन अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


डीजीपी ने कहा, हर थाना स्तर पर विशेष टीम बनाई गई है। सीओ से लेकर आईजी रेंज स्तर तक नियमित समीक्षा होगी और जिम्मेदारी तय की जाएगी। यह अभियान महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और आम लोगों की सुरक्षा के लिए चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


संदिग्ध और आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि, प्रदेश में भयमुक्त वातावरण बना रहे। अभियान के तहत अमेजन, जोमैटो और ब्लिंकिट जैसी कंपनियों से जुड़े डिलीवरी एजेंटों का सत्यापन भी प्राथमिकता से किया जाएगा। साथ ही सिक्योरिटी गार्ड, कैब चालक और इंडस्ट्रियल एरिया के कर्मचारियों की भी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Gangster Vikram Murder: निशाने पर था गुर्गा, गुरु को गंवानी पड़ी जान; झारखंड में चल रही थी वर्चस्व की लड़ाई

इन जगहों पर होगी जांच
मल्टी स्टोरी अपार्टमेंट, किराये के मकान, पीजी, होम-स्टे, होटल और गेस्ट हाउस, आश्रम और धर्मशालाएं, इंडस्ट्रियल एरिया और ठेकेदार, होम डिलीवरी एजेंट और ई-कॉमर्स से जुड़े कर्मचारी, मॉल, जिम, कोचिंग सेंटर, स्कूल, विश्वविद्यालय, ब्यूटी पार्लर आदि।

इन लोगों पर रहेगी खास निगरानी

- अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिक
- वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी ठहरे लोग
- अवैध घुसपैठिए और संदिग्ध बाहरी व्यक्ति
- बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार रखने वाले मकान मालिक
- डिलीवरी एजेंट और सुरक्षा कर्मियों का भी सत्यापन
- खनन कारोबारी और प्रॉपर्टी डीलर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed