फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand first state in the country to implement new education policy: Raman

नई शिक्षा नीति लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य: रमन

Sun, 16 Oct 2022 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand first state in the country to implement new education policy: Raman
शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने कहा कि उत्तराखंड बेसिक और माध्यमिक शिक्षा में नई शिक्षा नीति को लागू करने वाला देश का पहला राज्य है। उन्होंने यह बात यहां सरस मेले में बिजनेस सोल्यूशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

शिक्षा सचिव ने कहा कि बाल वाटिकाओं में नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। शिक्षा सचिव ने कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की जानकारी दी। शिक्षा सचिव ने बताया कि उन्होंने इंजीनियरिंग करने के बाद बिना किसी कोचिंग के पहली बार में सिविल सर्विसेज की परीक्षा में सफलता प्राप्त की। इससे पहले कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों ने सर्व शिक्षा अभियान, आरटीई आदि विभिन्न विषयों पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। बिजनेस सोल्यूशन की संस्थापक डॉ. कंचन नेगी ने द इंडियन कैम्ब्रिज स्कूल, दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ऋषिकेश, गुरु नानक गर्ल्स पब्लिक स्कूल के छात्रों को समाज में शिक्षा के महत्व एवं नई शिक्षा नीति के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी मुकुल सती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed