फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand final voter list 2026 SIR completed 71.58 Lakh Voters Including 1.29 lakh new electors

उत्तराखंड: प्रदेश में SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख वोटर बाहर, ये हैं अपडेट

Sat, 03 Oct 2026 12:14 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 03 Oct 2026 12:14 PM IST
सार

उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम आज अंतिम मतदाता सूची जारी करेंगे, जिसमें नए मतदाताओं के नाम भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand final voter list 2026 SIR completed 71.58 Lakh Voters Including 1.29 lakh new electors
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

उत्तराखंड में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई, जिसमें प्रदेश के कुल 9,31,685 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से बाहर हुए हैं। जिन मतदाताओं के वोट कट गए हैं, उन्हें दोबारा फॉर्म-6 भरकर वोट बनवाने का मौका मिलेगा। एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में कई स्तरों पर सत्यापन और नए मतदाताओं को जोड़ने की प्रक्रिया की गई। 

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने आज शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि उत्तराखंड में एसआईआर की प्रक्रिया आठ जून से शुरू हुई थी। उस समय प्रदेश में कुल 79 लाख मतदाता दर्ज थे। इसके बाद 14 जुलाई को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की गई। ड्राफ्ट सूची में प्रदेश में करीब 71,33,785 मतदाता रह गए थे। मतदाताओं को गणना प्रपत्र भेजे गए थे, जो सात जुलाई तक भरकर वापस लिए गए। इसके बाद 14 जुलाई को आयोग ने ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की।
विज्ञापन


14 जुलाई से 13 अगस्त दावे और आपत्तियां दर्ज करने का मौका दिया गया। 10 जुलाई से 28 सितंबर तक दावे-आपत्तियों की सुनवाई, निस्तारण किया गया। पहले अंतिम मतदाता सूची 15 सितंबर को जारी होनी थी लेकिन बाद में चुनाव आयोग ने पांच जिलों के मतदाताओं का यूपी के सीमावर्ती जिलों से सत्यापन के चलते तिथि बदलकर तीन अक्तूबर कर दी थी। छूटे हुए, नए मतदाताओं को फॉर्म-6 भरकर दोबारा मतदाता बनने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईआर में कुल 9,31,685 मतदाताओं के नाम काटे गए
एसआईआर की पूरी प्रक्रिया के बाद अब प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची में कुल 71,58,949 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 1,29,872 नए मतदाता भी शामिल किए गए हैं। इस तरह अंतिम सूची में ड्राफ्ट मतदाता सूची की तुलना में मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। बताया कि अब नए मतदाता शामिल करने का विशेष अभियान चलेगा।


निर्वाचन विभाग की ओर से एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में दर्ज नामों का सत्यापन किया गया। इसके साथ ही पात्र नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने की प्रक्रिया भी पूरी की गई। अंतिम सूची जारी होने के साथ ही प्रदेश में मतदाताओं की संख्या को लेकर तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी।

ये भी पढे़ं...कोटद्वार:  मोहम्मद दीपक को एसडीएम कोर्ट से मिली जमानत, डेढ़ लाख के मुचलके पर छोड़ा, कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी
 
एसआईआर जब शुरू हुआ 79,60,762 मतदाता
14 जुलाई को ड्राफ्ट लिस्ट आई तो संख्या 71,33,785 मतदाता बचे
अंतिम सूची के बाद  71,58,949 मतदाता
नए मतदाता 1,29,872 मतदाता
एसआईआर में कटे 1,04,708 मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed