फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Politics BJP leader anukriti gusain Targets Congress Over Kotdwar Row Read All Updates

श्रीनगर: मो. दीपक के मुद्दे पर अनुकृति गुसाईं ने कांग्रेस को घेरा, बोलीं-तीसरी बार पूर्ण बहुमत से आएगी भाजपा

Sat, 03 Oct 2026 06:47 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल।
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल। Published by: Renu Saklani Updated Sat, 03 Oct 2026 06:47 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुकृति गुसाईं ने कोटद्वार के हालिया प्रकरण को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने मामले में एक पक्ष के प्रति संवेदना दिखाई, लेकिन पीड़ित व्यापारी का हाल जानने कोई नेता नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
Uttarakhand Politics BJP leader anukriti gusain Targets Congress Over  Kotdwar Row Read All Updates
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुकृति गुसाईं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुकृति गुसाईं ने कहा कि कांग्रेस को स्पष्ट करना होगा कि वह उत्तराखंड के अंदर कौन सी राजनीति करना चाहती है, विकास या तुष्टिकरण की? कोटद्वार के हालिया प्रकरण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति खुद को मोहम्मद दीपक बताता है, तो कांग्रेस नेता उसे दिल्ली बुलाकर गले लगाते हैं और इंसानियत की मिसाल बताते हैं। लेकिन आज जब वही व्यक्ति स्थानीय व्यापारी के साथ अभद्र व्यवहार करता है, तो कांग्रेस का कोई नेता उस पीड़ित व्यापारी का हाल जानने नहीं पहुंचता।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस की संवेदनशीलता व्यक्ति और वर्ग देखकर तय होती है। कहा कि भाजपा विकास, सेवा और सुशासन की राजनीति करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उत्तराखंड के प्रति अपार आस्था है और राज्य में विकास कार्य युद्ध स्तर पर चल रहे हैं। आगामी चुनावों का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि प्रदेश का युवा बेहद समझदार और जागरूक है।
विज्ञापन


पार्टी कार्यकर्ता सभी 70 विधानसभा सीटों पर कमल खिलाकर उत्तराखंड में तीसरी बार पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाएंगे। उन्होंने श्राद्ध पक्ष में कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता व मुख्यमंत्री धामी के पिता को लेकर की गई टिप्पणी की भी निंदा की। उन्होंने कहा श्राद्ध हमारी श्रद्धा का विषय हैं, उपहास का विषय नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...विकासनगर: स्मैक के साथ डिलीवरी बॉय गिरफ्तार, सामान की आड़ में बेच रहा था नशा, पूछताछ में नेटवर्क का खुलासा


चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे है आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि यदि आरोप है तो उसके तथ्य होने चाहिए। मतदाता सूची से नाम काटने के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि यह प्रशासनिक प्रक्रिया है और चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है। राहुल गांधी द्वारा एनएसए अजीत डोभाल पर की गई टिप्पणी और पूर्व में दिवंगत जनरल विपिन रावत को लेकर कांग्रेस नेताओं के बयानों को राज्य की जनता कभी नहीं भूलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed