फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand faces 500 crore loss due to currency ban

कांग्रेस का दावाः नोटबंदी से उत्तराखंड को 500 करोड़ का नुकसान

Mon, 21 Nov 2016 09:18 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 21 Nov 2016 09:18 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand faces 500 crore loss due to currency ban
किशोर उपाध्याय - फोटो : file photo

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दावा किया कि नोटबंदी के फैसले से राज्य को करीब 500 करोड़ रुपये का नुकसान हो गया है।

विज्ञापन


नोटबंदी से जनता को हो रही परेशानी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेसियों ने देहरादून में नारेबाजी और प्रदर्शन के बीच सांकेतिक धरना दिया। पार्टी की ओर से राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को प्रेषित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने नोटबंदी के फैसले को तुगलकी फैसला करार देते हुये कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी में मोहम्मद तुगलक की आत्मा प्रवेश कर गई है।

रविवार को हाथीबड़कला स्थित आईसीआईसीआई बैंक के बाहर धरना स्थल पर प्रदेश संगठन और महानगर इकाई के पदाधिकारियों ने शिरकत की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि नोटबंदी के फैसले के दूरगामी प्रभाव होंगे। कृषि एवं औद्योगिक विकास पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन


राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में प्रदेश कांग्रेस ने नोटबंदी के फैसले को जल्दबाजी में लिए गया अविवेकपूर्ण फैसला करार दिया। कहा कि निर्णय से पूरे देश में अराजकता और अफरातफरी का माहौल है। आम आदमी के सामने गंभीर आर्थिक संकट पैदा हो गया है। आम आदमी अपनी रोजमर्रा की जरूरत की चीजों को पैसे के अभाव में नहीं खरीद पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी नोटबंदी को राजनैतिक लाभ का विषय नहीं बनाना चाहती है, लेकिन दुख का विषय है कि उपचार के अभाव में अब तक लगभग 50 बच्चों की अकाल मृत्यु हो चुकी है। धरने में विधायक सुंदर लाल मंदरवाल, महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान, महामंत्री राजेंद्र भंडारी, राजकुमार, राजेंद्र शाह, नवीन जोशी, लालचंद शर्मा, महेश जोशी, जयेंद्र रमोला समेत कई कांग्रेसजनों ने भाग लिया।

ये हैं पार्टी की मांग
-बैंकों में नकदी जमा करने की सीमा 10 लाख तक टैक्स फ्री की जाए।
-केंद्र छोटे किसानों, ठेली-रेहड़ी वाले व्यवसायियों, सब्जी फल विक्रेताओं को उचित मुआवजा दे।
-उत्तराखंड को अब तक हो चुके 500 करोड़ के नुकसान की केंद्र भरपाई करे।
-राष्ट्रपति जल्दबाजी में लिए गए फैसले को सुधारने के लिये केंद्र सरकार को निर्देश दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed