{"_id":"6480bc97f8331f22880c612c","slug":"uttarakhand-every-student-who-gets-70-percent-marks-from-class-six-to-pg-will-get-scholarship-2023-06-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: काम की खबर...कक्षा छह से पीजी तक इतने फीसदी अंक लाने वाले हर छात्र को मिलेगी छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: काम की खबर...कक्षा छह से पीजी तक इतने फीसदी अंक लाने वाले हर छात्र को मिलेगी छात्रवृत्ति
Thu, 08 Jun 2023 05:00 AM IST
अलका त्यागी
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 08 Jun 2023 05:00 AM IST
सार
Uttarakhand Scholarship News: उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जो सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्र-छात्राओं को इतने बड़े स्तर पर छात्रवृत्ति देने जा रहा है।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड में कक्षा छह से पीजी तक 70 प्रतिशत अंक लाने वाले हर छात्र को अब छात्रवृत्ति देने की तैयारी है। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा, इस दायरे में कितने छात्र आएंगे, इसका अध्ययन किया जा रहा है। प्रस्ताव को कैबिनेट में लाया जाएगा।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री के मुताबिक, उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जो सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्र-छात्राओं को इतने बड़े स्तर पर छात्रवृत्ति देने जा रहा है। राजकीय महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के यूजी और पीजी के हर संकाय के पहले से तीसरे स्थान पर रहने वाले छात्र-छात्राओं को हर महीने 1500 से पांच हजार रुपये तक छात्रवृत्ति मिलेगी।
विज्ञापन
UKSSSC: आयोग ने जारी किया सचिवालय रक्षक भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा का शेड्यूल, जानें जरूरी जानकारी
विज्ञापन
Trending Videos
समर्थ पोर्टल पर करना होगा आवेदन
सरकारी महाविद्यालय के छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कर आवेदन करना होगा। इसके बाद उपलब्ध कराई गई सूचना की महाविद्यालय प्राचार्य और विश्वविद्यालय कुलसचिव पुष्टि करेंगे। आवेदन दाखिले के 20 दिन के भीतर करना होगा।