फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Every fifth hour a woman is victim of crime

उत्तराखंड: देवभूमि में हर पांचवें घंटे एक महिला हो रही अपराध का शिकार

Wed, 30 Sep 2020 11:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 30 Sep 2020 11:35 PM IST
सार

  • 31 अगस्त तक के आंकड़ों के अनुसार हर साल 1800 से ज्यादा मामले होते हैं दर्ज 
  • 350 से ज्यादा महिलाएं, किशोरियां थानों में दर्ज कराती हैं दुष्कर्म की रिपोर्ट  

विज्ञापन
Uttarakhand: Every fifth hour a woman is victim of crime
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

देवभूमि में भी महिलाओं के साथ कम अपराध नहीं होते हैं। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार हर पांचवें घंटे एक महिला अपने साथ हुए किसी न किसी अपराध की रिपोर्ट थानों में दर्ज कराती है। वहीं सालभर में 350 से ज्यादा महिलाएं दुष्कर्म का शिकार होती हैं। 

विज्ञापन


अगस्त 2020 तक के तुलनात्मक आंकड़ों पर गौर करें तो इस साल 31 अगस्त तक महिला अपराधों से संबंधित कुल 1740 मामले दर्ज हुए। पिछले साल समान अवधि में यह आंकड़ा 1833 और 2018 में यह संख्या 1904 थी। इन आंकड़ों के अनुसार बीते तीन वर्षों में आठ माह औसतन 1800 से ज्यादा मामले दर्ज हुए। इसके हिसाब से तकरीबन हर दिन पांच से ज्यादा मामले सामने आए। यानि दिन के हर पांचवें घंटे में एक महिला किसी न किसी अपराध का शिकार हुई। 
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आंकड़े सिर्फ अपराधों की बढ़ोतरी को नहीं दर्शाते हैं। बल्कि पुलिस की तत्परता को भी बताते हैं। उत्तराखंड पुलिस का रिकॉर्ड देश के कई राज्यों से बेहतर है। इसमें अपराध का दर्ज होना भी शामिल है। डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार ने बताया कि महिला अपराध के मामले में सख्त हिदायत है कि किसी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाए। सिर्फ महिला अपराध ही नहीं बल्कि अन्य अपराधों में भी उत्तराखंड पुलिस तत्काल केस दर्ज करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज हत्या के आंकड़ों में बढ़ोतरी 

दहेज के दानव ने 21वीं सदी में भी महिलाओं का पीछा नहीं छोड़ा है। हर साल लगभग 400 मुकदमे दहेज प्रताड़ना के दर्ज होते हैं। दहेज के लिए होने वाली हत्याओं में इजाफा दर्ज किया गया है। वर्ष 2018 में 40 महिलाओं की हत्या हुई थी और वर्ष 2019 में यह संख्या 34 रही।

वर्तमान साल में आठ महीनों के भीतर ही यह आंकड़ा 48 पहुंच गया है। इधर, यदि अन्य कारणों से हत्या के मामलों पर ध्यान दें तो यह आंकड़ा 2018, 2019 व 2020 में क्रमश: 34, 41 व 22 रहा। 

प्रमुख आंकड़े 
अपराध    2020    2019   2018
हत्या          22        41       34
दुष्कर्म        335      368    335
छेड़छाड़      66        74       68
अन्य-          434       435    447

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed