फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Entrepreneurs who accelerate investment in state will get respect

Uttarakhand: राज्य में निवेश को रफ्तार देने वाले उद्यमियों को सीएम धामी करेंगे सम्मानित, छह को सम्मान समारोह

Sat, 03 Sep 2022 09:32 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 03 Sep 2022 09:32 AM IST
सार

मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में होने वाले समारोह में प्रदेश के लगभग 60 निवेशकों को सम्मानित किए जाएंगे।  धामी सरकार ने निवेशकों की समस्याओं का समाधान और नए उद्योग स्थापित करने के लिए औद्योगिक नीतियों और सिंगल विंडो सिस्टम में कई सुधार किए, जिससे दो साल के भीतर साढ़े सात हजार करोड़ का निवेश हुआ है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Entrepreneurs who accelerate investment in state will get respect
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोविड महामारी के कारण बड़ा आर्थिक झटका लगा इसके बावजूद उत्तराखंड में निवेश को रफ्तार देने वाले उद्यमियों ने जनवरी 2020 से अब तक प्रदेश में साढ़े सात हजार करोड़ का निवेश किया। निवेशकों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी छह सितंबर को प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित करेंगे।  

विज्ञापन


पिछले दो साल के भीतर राज्य में उद्योग स्थापित कर उत्पादन शुरू करने वाले निवेशकों से सेवा क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए फीडबैक भी लिया जाएगा। मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में होने वाले समारोह में प्रदेश के लगभग 60 निवेशकों को सम्मानित किए जाएंगे। इसमें 42 बड़े निवेशक और विभिन्न जिलों से एमएसएमई उद्यमी शामिल होंगे।
विज्ञापन


सरकार ने 2019 में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए इन्वेस्टर्स समिट(निवेशक सम्मेलन) आयोजित किया था। इसमें देश दुनिया से आए निवेशकों ने राज्य में निवेश की इच्छा जाहिर करते हुए सरकार से एमओयू किया था। इस सम्मेलन में 1.24 लाख करोड़ के निवेश एमओयू किए गए थे। धामी सरकार ने निवेशकों की समस्याओं का समाधान और नए उद्योग स्थापित करने के लिए औद्योगिक नीतियों और सिंगल विंडो सिस्टम में कई सुधार किए, जिससे दो साल के भीतर साढ़े सात हजार करोड़ का निवेश हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...सिरफिरा आशिक: व्हाट्सएप चैटिंग के बाद मां-बेटी के खिलाफ उफना था नफरत का ज्वार, बेरहमी से लिया बदला और फिर...

राज्य में नए उद्योगों में निवेश करने वाले उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए निवेशक सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए तैयारियां चल रही है। इस समारोह में निवेशकों के साथ निवेश की संभावनाओं पर भी चर्चा की जाएगी।  -डॉ. पंकज कुमार पांडेय, सचिव, उद्योग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed