फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand elections 2021: Former CM Harish Rawat big Announcement for Permanent capital of State

उत्तराखंड चुनाव 2021: पूर्व सीएम हरीश रावत का एलान, सत्ता में आने पर ढाई से तीन साल में गैरसैंण शिफ्ट कर देंगे राजधानी

Tue, 09 Nov 2021 10:14 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 Nov 2021 10:14 AM IST
सार

Uttarakhand elections 2021: हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार दो का सत्र गैरसैंण में कराकर राज्य की जनता के साथ छलावा कर रही है। जबकि इस सरकार ने पिछले पांच साल में वहां एक नई ईंट भी नहीं लगाई।

विज्ञापन
Uttarakhand elections 2021: Former CM Harish Rawat big Announcement for Permanent capital of State
पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि वर्ष 2022 में सत्ता में आने पर ढाई से तीन वर्ष में गैरसैंण में अवस्थापना विकास और ढांचागत सुविधाएं जुटाने के बाद राजधानी वहां शिफ्ट कर देंगे। गैरसैंण में विधानसभा भवन का निर्माण म्यूजियम बनाने के लिए नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि 29 नवंबर को सत्र के पहले दिन कांग्रेस गैरसैंण में भव्य रैली निकालकर सरकार को चेेताने का काम करेगी। 

विज्ञापन


उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस 2021: खूब हुई सियासत लेकिन 21 साल में भी नहीं मिली स्थायी राजधानी
विज्ञापन


कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने गैरसैंण के मुद्दे पर भाजपा को कठघरे में खड़ा किया। इस अवसर पर पूर्व सीएम रावत ने कहा कि गैरसैंण के नाम पर भाजपा प्रदेश की जनता के साथ छलावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रीष्मकालीन राजधानी होने के बावजूद वहां शीतकाल में सत्र आयोजित करना सरकार की नियत पर सवाल खड़े करता है। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा गैरसैंण के मुद्दे पर कांग्रेस का स्टैंड स्पष्ट है। पार्टी की नियत पर किसी को भी शंका नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि नौ माह पूर्व भाजपा के ही पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने सत्र के दौरान गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा की थी, लेकिन तब से अब तक सीएम से लेकर सीएस तक और मंडलायुक्त से लेकर आयुक्त तक को तो छोड़ो एक अदना कर्मचारी भी गैरसैंण नहीं गया। ऐसे में सरकार की घोषणा पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं। 

हरीश रावत ने गैरसैंण को लेकर उठाए सवाल 

- पिछले पांच साल में सरकार ने गैरसैंण में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए कितना काम किया?
- कांग्रेस सरकार में घोषित भराड़ीसैंण टाउनशिप प्रोजेक्ट पर सरकार ने क्या काम किया?
- गैरसैंण में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए घोषित 57 हजार करोड़ रुपये का बजट कहां गया?
- कांग्रेस सरकार में सचिवालय और 500 आवासीय भवनों के लिए जिलाधिकारी के खाते में दिए गए 57 करोड़ रुपये डाले गए थे, उन पैसों का क्या हुआ? 
- गैरसैंण विकास परिषद कहां है और वह क्या भूमिका निभा रही है?
- गैरसैंण को जोड़ने के लिए घोषित छह प्रमुख सड़कों पर कितना निर्माण हो चुका है?
- भराड़ीसैंण को दोबारा डिनोटिफाई करने के बाद वहां किन किन लोगों ने कितनी-कितनी जमीनें खरीदी हैं?
- भराड़ीसैंण अवस्थापना विकास निगम की वर्तमान स्थिति क्या है?

भाजपा छेड़ेगी तो हम भी छोड़ेंगे नहीं: रावत

पूर्व में भाजपा-कांग्रेस पार्टियों की ओर से दीपावली के आसपास दलबदल के धमाकों का शिगूफा छोड़ा गया था। इस संबंध में पत्रकारों के सवाल पूछने पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि भाजपा अगर हमें छेड़ेगी तो हम भी छोड़ेंगे नहीं। फिर धमाका नहीं महाधमाका होगा, जिसे भाजपा बर्दाश्त नहीं कर पाएगी। 

..तो हमारा लोकायुक्त आज छह साल का हो गया होता
हरीश रावत ने लोकायुक्त के मुद्दे पर एक बार फिर भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणापत्र में सौ दिन में लोकायुक्त की नियुक्ति का वादा किया था, लेकिन आज भी लोकायुक्त बिल राज्यपाल के पास पेंडिंग पड़ा है। यह भी नहीं बताया जा रहा है कि उसे बाहर क्यों नहीं ला रहे हैं। 

विजय संकल्प शंखनाद कार्यक्रम अब 11 को होगा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि यशपाल आर्य के पार्टी छोड़ने से भाजपा बौखला गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 10 नवंबर को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में यशपाल आर्य के स्वागत में विजय संकल्प शंखनाद कार्यक्रम की घोषणा की थी, भाजपा ने उसी दिन सौ मीटर की दूरी पर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रख दिया। जो राजनीतिक शिष्टाचार के भी खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का यह कार्यक्रम अब 11 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed