फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election Results 2022: Harish Rawat daughter wins on the hot seat of the Uttarakhand, Swami Bold on Anupama first ball

Uttarakhand Election Results 2022: प्रदेश की सबसे हॉट सीट को हरीश रावत की बेटी ने जीता, अनुपमा की पहली बॉल पर स्वामी बोल्ड

Thu, 10 Mar 2022 07:15 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 10 Mar 2022 07:15 PM IST
सार

आखिरी के दो राउंड की गिनती से पहले स्वामी यतीश्वरानंद को निराश लौटना पड़ा। यहां मुस्लिम और अनुसूचित जाति के वोटरों के ध्रुवीकरण से पासा पलट गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Election Results 2022: Harish Rawat daughter wins on the hot seat of the Uttarakhand, Swami Bold on Anupama first ball
अनुपमा रावत - फोटो : https://www.facebook.com/ANUPAMARAWATUK

विस्तार

प्रदेश की सबसे हॉट सीट हरिद्वार ग्रामीण से कांग्रेस की अनुपमा रावत की ओपनिंग के सामने प्रदेश के सबसे कद्दावर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद बोल्ड हो गए। अनुपमा ने अपने पहले ही चुनाव में 2017 में पिता हरीश रावत की हार का बदला लेने के साथ स्वामी यतीश्वरानंद को हैट्रिक लगाने से रोक दिया।

विज्ञापन


आखिरी दो राउंड की गिनती पूरी होने से पहले ही स्वामी यतीश्वरानंद ने समर्थकों के साथ मतगणना स्थल छोड़ दिया। वहीं लालकुआं से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की हार और प्रदेश में कांग्रेस को झटका लगने से अनुुपमा और उनके समर्थक जीत का जश्न भी नहीं मना सके। 
विज्ञापन


हरीश रावत 2017 में स्वामी से हारे थे चुनाव
हरिद्वार ग्रामीण सीट पर बेहद ही रोचक मुकाबला रहा। भाजपा के स्वामी यतीश्वरानंद धामी कैबिनेट में सबसे ताकतवर मंत्री रहे। वहीं कांग्रेस ने आखिरी समय में अनुपमा रावत को मैदान में उतारा। अनुपमा रावत को चुनावी प्रचार के लिए वक्त भले ही कम मिला, लेकिन हरीश रावत ने पहले ही सीट पर स्वामी की घेराबंदी कर ली थी। हरीश रावत ग्रामीण से 2017 में स्वामी से चुनाव हारे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पड़ें...Uttarakhand Election Results 2022: लैंसडौन सीट से चुनाव हारी अनुकृति गुसाईं, पुत्रवधु के टिकट के लिए हरक को भाजपा से होना पड़ा था विदा


2017 में स्वामी को 44964 और हरीश रावत को 32686 वोट मिले थे। जबकि बसपा के मुर्करम अंसारी को 18383 वोट मिले थे। स्वामी से हार की टीस हरीश रावत भूल नहीं पाए थे और 2022 में बेटी अनुपमा के लिए माहौल बनाने की तैयारी में जुट गए थे। 



हरीश रावत ने 2017 में बसपा से चुनाव लड़कर तीसरे स्थान पर रहे मुर्करम अंसारी और बसपा के कद्दावर इरशाद अली को कांग्रेस में शामिल कराया। इन दोनों नेताओं ने मुस्लिम वोटरों के ध्रुवीकरण में अहम भूमिका निभाई। ऐन वक्त अनुपमा रावत के मैदान में उतरने से स्थानीय कांग्रेसियों ने पैराशूट प्रत्याशी होने का आरोप लगाया, लेकिन हरीश रावत की कूटनीति के चलते विरोध दब गया।

मुस्लिम और दलित वोटरों के ध्रुवीकरण से अनुपमा ने अपने राजनीतिक करियर के पहले चुनाव में मैदान मार लिया। सीट पर सर्वाधिक करीब 40 हजार मुस्लिम मतदाता हैं। जबकि 15 हजार के करीब पहाड़ी मूल के मतदाता हैं। अनुपमा रावत और स्वामी यतीश्वरानंद के कुल कितने वोट मिले हैं इसका अंतिम आंकड़ा अभी नहीं आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed