{"_id":"6229e5c05ac2e956f0122a8c","slug":"uttarakhand-election-results-2022-harak-singh-rawat-daughter-in-law-anukriti-gusain-almost-certain","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Election Results 2022: लैंसडौन सीट से चुनाव हारी अनुकृति गुसाईं, पुत्रवधु के टिकट के लिए हरक को भाजपा से होना पड़ा था विदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Election Results 2022: लैंसडौन सीट से चुनाव हारी अनुकृति गुसाईं, पुत्रवधु के टिकट के लिए हरक को भाजपा से होना पड़ा था विदा
Sun, 13 Mar 2022 09:48 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 13 Mar 2022 09:48 AM IST
सार
पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं इस बार लैंसडौन से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही थीं। हरक सिंह रावत पर बहू को जीत दिलाने के साथ-साथ कांग्रेस को बहुमत दिलाने का दायित्व भी है।
विज्ञापन
harak singh rawat, anukriti
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटद्वार सीट से चुनाव लड़ रहीं पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं को हार का सामना पड़ा है। अभी तक आए आंकड़ों के मुताबिक अनुकृति भाजपा के दिलीप सिंह रावत से करीब नौ हजार वोटों से पीछे चल रही हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं के मैदान में होने से सबकी निगाहें इस सीट पर लगी है। अनुकृति के टिकट के चक्कर में हरक सिंह रावत को भाजपा से विदा होना पड़ा था।
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं इस बार लैंसडौन से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही थीं। हरक सिंह रावत पर बहू को जीत दिलाने के साथ-साथ कांग्रेस को बहुमत दिलाने का दायित्व भी है।अनुकृति के टिकट की घोषणा के साथ ही उनका विरोध शुरू हो गया था।
विज्ञापन
चुनाव से कुछ दिन पहले ही अनुकृति, हरक के साथ कांग्रेस में हुई थीं शामिल
स्थानीय कांग्रेसियों ने अनुकृति को टिकट देने के विरोध में कोटद्वार से लेकर राजधानी में कांग्रेस प्रदेश कार्यालय तक में प्रदर्शन किया था। वो स्थानीय नेता को ही टिकट देने की मांग कर रहे थे। दरअसल चुनाव से कुछ दिन पहले ही अनुकृति, हरक के साथ कांग्रेस में शामिल हुई थीं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Election Results 2022: भाजपा कार्यालय में शुरू हुआ जश्न, कार्यकर्ताओं ने उड़ाया गुलाल, जमकर खेली होली, तस्वीरों में देखिए...
शुरू से ही सियासी गलियारों में चर्चा रही कि हरक भाजपा से अनुकृति के लिए टिकट मांग रहे थे, लेकिन टिकट न मिलने के कारण उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कर ली। यहां से वो अनुकृति को टिकट दिलाने में कामयाब भी हो गए, लेकिन अनुकृति भाजपा प्रत्याशी दिलीप सिंह रावत से पिछड़ गईं।