{"_id":"6aa96e5affa8a9fddc0a0c11","slug":"accident-in-uttarkashi-vehicle-returning-from-jangra-fair-plunges-into-gorge-near-khanyasani-one-dead-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरकाशी में हादसा: खन्यासणी के पास जांगड़ा मेले से लौट रहा वाहन खाई में गिरा, एक की मौत, दो लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरकाशी में हादसा: खन्यासणी के पास जांगड़ा मेले से लौट रहा वाहन खाई में गिरा, एक की मौत, दो लापता
Tue, 15 Sep 2026 09:44 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, पुरोला(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, पुरोला(उत्तरकाशी)
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 15 Sep 2026 09:44 PM IST
सार
हड़वाड़ी गांव के ग्रामीण खन्यासणी में आयोजित जांगड़ा मेले में शामिल होने गए थे। मंगलवार शाम लौटते समय खन्यासणी और पुजेली गांव के बीच वाहन अचानक अनियंत्रित हुआ और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
शव
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विस्तार
मोरी विकासखंड की फतेहपर्वत पट्टी में मंगलवार शाम जागड़ा मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं से का वाहन खन्यासणी-पुजेली मोटर मार्ग पर खाई में जा गिरा। हादसे में हड़वाड़ी गांव के उपेंद्र की माैके पर ही मौत हो गई, दो लोग लापता हैं, जबकि नौ लोग गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
मंगलवार शाम पुजेली, हड़वाड़ी और बरी गांव के 12 ग्रामीण खन्यासणी में आयोजित जांगड़ा मेले में शामिल होने गए थे। लौटते समय उनका वाहन खन्यासणी और पुजेली गांव के बीच गहरी खाई में जा गिरा। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने नौ घायलों मस्तू, अरविंद सिंह, रमेश सिंह, राधा, साइकिलू, शिशपाली, जगमोहन, माघी देवी व केदार सिंह को खाई से निकाल लिया, जबकि उपेंद्र की मौके पर मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं दो लोगों का पता नहीं चला। सूचना पर मौके पर पहुंची मोरी पुलिस और राजस्व विभाग की टीम देर शाम तक लापता दो लोगों की तलाश में जुटी रही पर उकना कुछ पता नहीं चल सका। वहीं सभी नौ घायल गंभीर हैं, उन्हें हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया है।