फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election News: Salt Assembly seat By-elections in Will Held On 17th April 2021

उत्तराखंड: अल्मोड़ा की सल्ट विधानसभा सीट पर 17 अप्रैल को उपचुनाव, दो मई को आएंगे नतीजे

Tue, 16 Mar 2021 10:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 16 Mar 2021 10:05 PM IST
सार

  • विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के बाद खाली हुई थी सीट
  •  30 मार्च तक नामांकन, दो मई को आएंगे नतीजे
  • किसी विधायक के निधन पर पांचवी बार होगा उपचुनाव

विज्ञापन
Uttarakhand Election News: Salt Assembly seat By-elections in Will Held On 17th April 2021
चुनाव प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तराखंड के अल्मोड़ा की सल्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव 17 अप्रैल को होगा। मंगलवार को केंद्रीय चुनाव आयोग की अधिसूचना के बाद अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एसए मुरूगेशन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी। इसके तहत 30 मार्च तक नामांकन किए जाएंगे।

विज्ञापन


सल्ट विधानसभा सीट विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की मृत्यु के बाद खाली हुई थी। यहां उपचुनाव की तारीख का इंतजार मंगलवार को खत्म हो गया। इस सीट पर 30 मार्च तक नामांकन होंगे। इसके बाद सभी नामांकन की स्क्रूटनी 31 मार्च को की जाएगी। तीन अप्रैल तक नाम वापसी होगी। इसके बाद 17 अप्रैल को उपचुनाव होगा। उपचुनाव के नतीजे दो मई को आएंगे। चार मई से पहले निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी करनी है।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी इस उपचुनाव में भारी बहुमत से विजयी होकर अपने नेता स्व. सुरेंद्र सिंह जीना को श्रद्धांजलि अर्पित करेगी।
-मदन कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

सल्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए हमारी पार्टी पूरी तरह से तैयार है। जल्द प्रत्याशी तय किया जाएगा, हमारी जीत तय है।
- सूर्यकांत धस्माना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कांग्रेस

किसी विधायक के निधन पर पांचवी बार होगा उपचुनाव

उत्तराखंड राज्य में किसी विधायक के निधन के बाद विधानसभा के लिए उपचुनाव का यह पांचवा मामला है। राज्य में सबसे पहले साल 2004 में द्वाराहाट के विधायक विपिन त्रिपाठी के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर उपचुनाव हुए थे। दूसरी बार वर्ष 2014 में भगवानपुर के विधायक सुरेंद्र राकेश के निधन के बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव हुए।

तीसरी बार वर्ष 2018 में थराली के विधायक मगनलाल शाह के निधन के बाद खाली हुई विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे। वहीं वर्ष 2019 में वित्तमंत्री प्रकाश पंत के निधन के बाद खाली हुई पिथौरागढ़ सीट पर उपचुनाव हुआ था। अब यह पांचवा मौका है जब सल्ट विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के बाद उपचुनाव होगा। वहीं, विधायकों के निधन होने के अलावा अन्य स्थितियों में भी प्रदेश में कई सीटों पर उपचुनाव हुए हैं।

प्रदेश में कब-कब हुए उपचुनाव
- वर्ष 2002 में रामनगर विधानसभा सीट पर हुआ था उपचुनाव।
- वर्ष 2004 में द्वाराहाट विधानसभा सीट पर हुआ था उपचुनाव।
- वर्ष 2005 में कोटद्वार विधानसभा सीट पर।
- वर्ष 2007 में धुमाकोट विधानसभा सीट पर।
- वर्ष 2009 में कपकोट विधानसभा सीट पर।
- वर्ष 2009 में विकासनगर विधानसभा सीट पर।
- वर्ष 2012 में सितारगंज विधानसभा सीट पर।
- वर्ष 2014 में डोईवाला विधानसभा सीट पर।
- वर्ष 2014 में धारचूला विधानसभा सीट पर।
- वर्ष 2014 में सोमेश्वर विधानसभा सीट पर।
- वर्ष 2015 में भगवानपुर विधानसभा सीट पर।
- वर्ष 2018 में थराली विधानसभा सीट पर।
- वर्ष 2019 में पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed