फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022: yogi adityanath says there is no compromise with the security of the country

उत्तराखंड चुनाव 2022: योगी आदित्यनाथ की दो टूक, कहा- देश की सुरक्षा के साथ काई समझौता नहीं

Sat, 12 Feb 2022 07:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 12 Feb 2022 07:01 PM IST
सार

भाजपा प्रत्याशी ऋतु खंडूड़ी सहित पौड़ी जिले के सभी छह प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में उन्होंने कहा कि कोटद्वार में सुरेंद्र सिंह नेगी अच्छे प्रत्याशी हैं, लेकिन गलत राजनीतिक दल से हैं।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022: yogi adityanath says there is no compromise with the security of the country
उत्तराखंड में योगी आदित्यानाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तराखंड के लिए यह चुनाव महत्वपूर्ण है। सरकार बनती हैं और बिगड़ती हैं, लेकिन देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए। कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार बनने जा रही है और सीमांत राज्य होने के कारण यूपी और उत्तराखंड में एक विचारधारा की सरकार होगी तो भाजपा सुरक्षा का बेहतर वातावरण देगी। उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर पुन: डबल इंजन की सरकार बनाने का आह्वान किया। 

विज्ञापन


कोटद्वार के मालवीय उद्यान में भाजपा प्रत्याशी ऋतु खंडूड़ी सहित पौड़ी जिले के सभी छह प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में उन्होंने कहा कि कोटद्वार में सुरेंद्र सिंह नेगी अच्छे प्रत्याशी हैं, लेकिन गलत राजनीतिक दल से हैं। कहा कि कांग्रेस को बर्बाद करने के लिए भाई और बहन ही काफी हैं। कहा कि कोरोना काल में सरकार ने खुद कोरोना मृत लोगों का अंतिम संस्कार कराया। आप सरकार तो दिल्ली से कोरोना पीड़ितों को भगा रही थी। राजस्थान के कोटा में फंसे छात्र-छात्राओं को भी कोई देखने वाला नहीं था। कहा कि जब उन्होंने यूपी और उत्तराखंड के बच्चों को वापस भेजे के लिए राजस्थान की कांग्रेस सरकार से बात की तो उन्होंने हाथ खड़े कर दिए।
विज्ञापन


Uttarakhand Election 2022 : योगी ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- जहां नहीं डूबे वहां भी पार्टी को डूबा रहे दोनों भाई-बहन
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सुरक्षा के बीच बसें भेजकर दोनों राज्यों के 4500 बच्चों को सकुशल घर पहुंचाया गया। कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी खोलने की बात कर रही है। उत्तराखंड को देवभूमि ही रहने दें तो ज्यादा अच्छा होगा। इस मौके पर चुनावी सभा सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ऋतु खंडूड़ी और यमकेश्वर प्रत्याशी रेेनू बिष्ट, पौड़ी के विधायक मुकेश कोहली, पूर्व राज्यमंत्री बीरेंद्र बिष्ट, भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य शैलेंद्र सिंह बिष्ट गढ़वाली, दयाशंकर मिनी अटल, पूर्व पालिकाध्यक्ष शशि नैनवाल आदि मौजूद रहे।

कोटद्वार में बिताए छात्र जीवन के दिनों को किया याद 

कोटद्वार में छात्र जीवन के दौरान बिताए दिनों को याद करते हुए यूपी के सीएम योगी बोले कि देवभूमि पर उत्तराखंड के लोगों ही नहीं उनका भी अधिकार है। कहा कि वर्ष 1990 में राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान कोटद्वार के झंडाचौक में सभाएं होती थीं, तब मैं कोटद्वार में पढ़ाई करता था और राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़ी सभाओं में भाग लेता था, लेकिन उस वक्त लाठी डंडों के बीच सपने में भी नहीं सोचा था कि वह यूपी के मुख्यमंत्री बनेंगे और राम मंदिर का शुभारंभ का उन्हें अवसर मिलेगा। 

भीड़ नियंत्रण करने में सुरक्षा कर्मियों के छूटे पसीने
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुबह ही एनएच पर झंडाचौक और तहसील चौराहे तक बैरिकेडिंग कर दी गई थी। हेलीपैड से मंच तक पहुंचने के रास्ते पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। मंच पर पैरा कमांडों, डॉग स्क्वायड और इंटेलीजेंस के लोग मौजूद थे। आसपास के घरों की छतों पर भी पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। जबकि भीड़ को देखते हुए तहसील चौराहे तक सड़क के दोनों और बीएसएफ और पुलिस की तैनाती की गई थी। योगी आदित्यनाथ के पहुंचते ही मंच और तहसील चौराहे के बीच एनएच पर इतनी अधिक भीड़ हो गई कि पुलिस फोर्स को लोगों को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया। 

सिद्धबाबा के किए दर्शन
। ग्रास्टनगंज स्थित हेलीपैड से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले सिद्धबली मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने सिद्धबाबा के दर्शन कर पूजा की। सिद्धबली मंदिर के पुजारी केके दुदपुड़ी ने पूजा के बाद मुख्यमंत्री योगी को प्रसाद भेंट किया। इसके बाद वह मंदिर के कार्यालय पहुंचे और यहां मंदिर समिति के अध्यक्ष कुंज बिहारी देवरानी ने उनकी अगवानी की। करीब 20 मिनट मंदिर में रुकने के बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बाइक रैली के साथ उनके काफिले को मालवीय उद्यान चुनावी सभा तक लाए। इस मौके पर मंडी समिति के अध्यक्ष सुमन कोटनाला, उमेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। सिद्धबली मंदिर में योगी की कोटद्वार निवासी बहिन कौशल्या देवी और जीजा ओमप्रकाश रावत व छोटे भाई महेंद्र सिंह बिष्ट ने उनसे संक्षिप्त मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed