फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: BJP star campaigner CM Yogi will hold public meeting in Uttarakhand today, the last day of election campaign

Uttarakhand Election 2022 : योगी ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- जहां नहीं डूबे वहां भी पार्टी को डूबा रहे दोनों भाई-बहन

Sat, 12 Feb 2022 05:48 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 12 Feb 2022 05:48 PM IST
सार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नई टिहरी पहुंच गए हैं। यहां सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने लोगों से एक बार फिर कमल को वोट देने की अपील की। 

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: BJP star campaigner CM Yogi will hold public meeting in Uttarakhand today, the last day of election campaign
उत्तराखंड में योगी आदित्यनाथ - फोटो : एएनआई

विस्तार

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया। आरोप लगाया कि कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा के दुर्ग पर छेद करना चाहती है। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए उत्तराखंड में फिर से भाजपा सरकार बननी जरूरी है। तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है, जहां नहीं डूबे वहां भी भाई, बहन दोनों पार्टी को डूबा रहे हैं।

विज्ञापन


विकास ही युवाओं के जीवन में बदलाव ला सकते हैं। विकास भाजपा की डबल इंजन सरकार ही कर सकती है। कांग्रेस के लोग देवभूमि में मुस्लिम विवि खोलना चाहते हैं। उन्होंने जनता को सचेत किया कि यूपी सरकार माफियाओं, गुंडों का सफाया कर उनकी परिसंपत्तियों पर बुलडोजर चल रहा है। ऐसा न हो कि कुछ अपराधी कानून की आंख में धूल झोंककर उत्तराखंड भाग आएं। ऐसे में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड में भी भाजपा की सरकार होनी जरूरी है।
विज्ञापन


Uttarakhand Chunav 2022: आप की 10 गारंटी और 119 वादों की नींव पर उत्तराखंड नवनिर्माण का विजन
विज्ञापन
विज्ञापन


बौराड़ी के प्रताप इंटर कॉलेज मैदान में सीएम योगी ने टिहरी विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी किशोर उपाध्याय और प्रतापनगर के विजय सिंह पंवार के समर्थन में चुनावी जनसभा की। उन्होंने कहा कि असुरक्षा के कारण 2017 से पहले उत्तर प्रदेश के लोग और व्यापारी पलायन करने को मजबूर थे, जब यूपी में भाजपा की सरकार बनी माफियाओं व गुंडों की परिसंपत्तियों पर बुलडोजर चलाकर उनका सफाया हो गया। उत्तर प्रदेश अब देश का सबसे सुरक्षित राज्य बन गया। अब कांवड़ यात्रा चलती है और माफिया कहीं नजर नहीं आते हैं। यूपी में भाजपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता है, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए उत्तराखंड में भी भाजपा की सरकार बननी जरूरी है। काशी की तरह ही अब भव्य केदारनाथ धाम का निर्माण हुआ है। बदरीनाथ भी बहुत जल्द संवर जाएगा। उत्तराखंड देवभूमि के साथ-साथ वीरभूमि भी है। उत्तराखंड का जवान देश की सीमा पर तैनात रहता है, तभी यह देश सुरक्षित है। उत्तराखंड में चारधाम के अलावा पांचवां सैनिक धाम बनने जा रहा है। 

किशोर को 15 साल पहले कह दिया था आ जाओ 

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा के दौरान कहा कि किशोर उपाध्याय को मैने 15 साल पहले दिल्ली में भाजपा में आने को कह दिया था। क्योंकि कांग्रेस किशोर उपाध्याय की भावनाओं के अनुरूप की पार्टी नहीं है। जो भावनाएं किशोर की है वह काम सिर्फ भाजपा ही करती है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रताप इंटर कॉलेज मैदान पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे गूंज उठे।

भाजपाइयों ने जमकर जय श्रीराम के नारे लगाए। भाषण के दौरान योगी आदित्यनाथ ने पढ़ाई के दौरान टिहरी जिले के गजा में बीते दिनों को याद किया। कहा तब उन्होंने रानीचौरी क्षेत्र का नाम बहुत सुना था। रानीचौरी क्षेत्र में वानिकी और उद्यानिकी की बहुत अधिक संभावनाएं हैं। कहा कि डेढ़ साल पहले देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ कार्यक्रम में टिहरी आए थे।

'हिंदू' की परिभाषा नहीं जानने वाली पार्टी को सत्ता में आने का अधिकार नहीं
टिहरी के बाद योगी आदित्यनाथ कोटद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि कोटद्वार पर यूपी से ज्यादा मेरा अधिकार है। उत्तराखंड से निकलने वाली गंगा का हम यूपी में आचमन करते हैं। देवभूमि के प्रति लोगों की अपार श्रद्धा है इसलिए कांग्रेस यहां आने नहीं देना है। कांग्रेस के भाई बहन के सामने पहचान का संकट पैदा होने वाला है। इस दौरान उन्होंने कोटद्वार से भाजपा उम्मीदवार ऋतु खंडूरी, लैंसडौन से दिलीप रावत, श्रीनगर से धन सिंह रावत और यमकेश्वर से रेणु बिष्ट को वोट देने की अपील की।

कहा कि 'हिंदू' कोई सांप्रदायिक शब्द नहीं है। 'हिंदू' हमारी सांस्कृतिक पहचान है। देवभूमि में अगर कोई 'हिंदू' की परिभाषा नहीं जानता है तो उस पार्टी को सत्ता में आने का अधिकार कतई नहीं ही होना चाहिए। यूपी के सीएम बोले राहुल गांधी को हिंदू की परिभाषा कहते हुए सुनकर हैरानी हुई। उन्हें बताया जाना चाहिए कि उनके परदादा खुद को 'एक्सीडेंटल हिंदू' कहते थे। उनको हिंदू की परिभाषा बताना शोभा नहीं देता, उनके पूर्वजों को हिंदू होने पर गर्व नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed